आपके मतपत्र पर पद
इसके परिणाम दिखाए जा रहे हैं
आपका पता न्यूयॉर्क के बाहर का है।आप USAGov से अपने राज्य की चुनाव जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।USAGov वेबसाइट पर जाएँ।
आपका पता न्यूयॉर्क शहर के बाहर का है। आप अपनी काउंटी के बारे में चुनाव संबंधी जानकारी न्यूयॉर्क राज्य चुनाव बोर्ड (Board of Elections) से प्राप्त कर सकते हैं। न्यूयॉर्क राज्य चुनाव बोर्ड (Board of Elections) की वेबसाइट पर जाएं।
आपके मतदान डिस्ट्रिक्ट निम्नानुसार हैं:
मेयर
मेयर हमारी शहरी सरकार के नेता हैं। वे 4 वर्षों तक (लगातार 2 कार्यकाल तक) सेवा करते हैं। वे शहर के बजट का प्रस्ताव करते हैं, नगर परिषद द्वारा पारित विधेयकों पर हस्ताक्षर करते हैं या उन्हें वीटो करते हैं, स्कूल चांसलर और पुलिस आयुक्त सहित शहर की एजेंसियों के लिए नेताओं की नियुक्ति करते हैं, सिटी एजेंसियों के लिए प्राथमिकताएं और नीति निर्धारित करते हैं, शहर की भूमि का प्रबंधन करते हैं, जो कि किफायती हाउसिंग, सार्वजनिक पार्क और सड़क की सफाई को प्रभावित करता है।
उम्मीदवारों से मिलें
सार्वजनिक अधिवक्ता
सार्वजनिक अधिवक्ता न्यूयॉर्क नगर परिषद के एक मतदान न करने वाले सदस्य हैं। वे 4 वर्षों तक (लगातार 2 कार्यकाल तक) सेवा करते हैं। यदि मेयर पद छोड़ दे, तो विशेष चुनाव होने तक सार्वजनिक अधिवक्ता मेयर के रूप में कार्य करते हैं। वे नगर परिषद में विधेयक प्रस्तुत करते हैं और सह-प्रायोजित करते हैं, सिटी एजेंसियों के लिए निरीक्षण प्रदान करते हैं तथा नगर सेवाओं के बारे में नागरिकों की शिकायतों की जाँच करते हैं।
उम्मीदवारों से मिलें
कॉम्पट्रोलर
कॉम्पट्रोलर शहर के वित्त का प्रबंधन करते हैं और शहर की आर्थिक स्वस्थता को बनाए रखते हैं। वे 4 वर्षों तक (लगातार 2 कार्यकाल तक) सेवा करते हैं। वे सिटी एजेंसियों और अनुबंधों का ऑडिट करते हैं, अनुबंधों में शोषण को रोकते हैं, बजट, ट्रस्ट और पेंशन फ़ंड और बांड जैसे सिटी के निवेशों का प्रबंधन करते हैं और शहर की वित्तीय स्थिति के बारे में मेयर और नगर परिषद को सलाह देते हैं।
उम्मीदवारों से मिलें
बरो अध्यक्ष
बरो अध्यक्ष अपने बरो के लिए एक अधिवक्ता के रूप में कार्य करते हैं। वे 4 वर्षों तक (लगातार 2 कार्यकाल तक) सेवा करते हैं। वे वार्षिक बजट के बारे में मेयर से परामर्श करते हैं, स्थानीय संगठनों को अनुदान प्रदान करते हैं, रीज़ोनिंग पर सलाह देते हैं तथा नगर नियोजन आयोग और सामुदायिक बोर्डों में प्रतिनिधियों की नियुक्ति करते हैं।
उम्मीदवारों से मिलें
नगर परिषद
नगर परिषद न्यूयॉर्क शहर की सरकार की विधायी या कानून बनाने वाली शाखा है। इसमें 51 सदस्य होते हैं। परिषद सदस्य 4 वर्षों तक (लगातार 2 अवधियों तक) सेवा करते हैं। वे विधेयक पेश करते हैं और उन पर मतदान करते हैं, शहर के बजट पर बातचीत करते हैं और उसे मंज़ूरी देते हैं, सिटी एजेंसियों की निगरानी करते हैं और हमारे शहर की वृद्धि और विकास के बारे में निर्णय लेते हैं।
उम्मीदवारों से मिलें
डिस्ट्रिक्ट अटार्नी
डिस्ट्रिक्ट एटर्नी अपनी काउंटी के शीर्ष अभियोजक हैं। वे 4 वर्षों तक सेवा करते हैं। अवधि की कोई सीमा नहीं है। वे तय करते हैं कि कौनसे मामलों पर मुकदमा चलाना है (और कौन से पर नहीं), सभी आपराधिक मुकदमों की देखरेख करते हैं और आपराधिक आचराण की जाँच करके उस पर मुकदमा चलाते हैं।
उम्मीदवारों से मिलें
आपके वोटिंग डिस्ट्रिक्ट में कोई प्रारंभिक चुनाव नहीं है। कुछ डिस्ट्रिक्ट्स में मतपत्र पर प्रारंभिक चुनाव के लिए कोई पद नहीं होते हैं, क्योंकि उनके डिस्ट्रिक्ट में उम्मीदवार अपने राजनीतिक दल के भीतर निर्विरोध चुनाव लड़ रहे हैं। हालाँकि, आपके मतपत्र पर अब भी न्यायतंत्र की प्रतियोगिताएं और राजनीतिक दल के पद हो सकते हैं।
आपके मतपत्र पर होने वाली अन्य प्रतिस्पर्धाएं
मैनहेटन के मतदाताओं के लिए डिस्ट्रिक्ट एटर्नी का प्रारंभिक चुनाव होगा, और मार्गदर्शिका को जल्दी ही उस चुनाव के उम्मीदवारों के बारे में जानकारी से अपडेट किया जाएगा।
उम्मीदवारों सहित अपने मतपत्र पर मौजूद रेस की पूरी सूची खोजने के लिए आप चुनाव बोर्ड (Board of Elections) के मतदान स्थल लोकेटर पर जा कर अपना पता दर्ज कर सकते हैं। अपना पता दर्ज करने के बाद, पृष्ठ के शीर्ष पर "View Sample Ballot" (नमूना मतपत्र देखें) पर क्लिक करें।
चुनाव बोर्ड (Board of Elections) के मतदान स्थल लोकेटर पर जाएं
मतदाता मार्गदर्शिका के बारे में
यह NYC की आधिकारिक जून 2025 प्रारंभिक चुनाव मतदाता मार्गदर्शिका का डिजिटल संस्करण है। इस मार्गदर्शिका में शामिल प्रोफ़ाइल और तस्वीरें उम्मीदवारों द्वारा अभियान निधियन बोर्ड (Campaign Finance Board) को प्रस्तुत की गई थीं और सभी उम्मीदवारों ने पुष्टि की है कि दी गई जानकारी उनकी श्रेष्ठ जानकारी के अनुसार सत्य है। उम्मीदवार के कथनों में व्यक्त किए गए दृष्टिकोण अभियान निधियन बोर्ड के दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। इस मार्गदर्शिका में उन सभी उम्मीदवारों की सूची शामिल है, जिनके प्रकाशन के समय मतपत्र पर होने की संभावना है।