अपनी आवाज़ सुनवाएं
अपना मतपत्र देने के लिए आपको मतदान करने के लिए रजिस्टर्ड होना चाहिए।27 जून के प्रारंभिक चुनाव के लिए रजिस्टर करने की अंतिम समय सीमा 17 जून है।तो इंतज़ार न करें!
NYC में मतदान के लिए रजिस्टर करें
यहाँ NYC में मतदान के लिए रजिस्टर करने के बारे में आपको जो भी जानने की ज़रूरत है वह सबकुछ है।
योग्यता
आप मतदान के लिए रजिस्टर करने के योग्य हैं यदि आप:
- एक अमेरिकी नागरिक
- कम से कम 30 दिनों के लिए न्यूयॉर्क शहर का निवासी
- कम से कम 16 साल (आप वोट देने के लिए 16 या 17 की उम्र में प्री-रजिस्टर कर सकते हैं, लेकिन वोट देने के लिए आपकी उम्र 18 होनी चाहिए)
कैसे रजिस्टर करें
NYC में मतदान के लिए प्री-रजिस्टर करें
यदि आप 16 या 17 वर्ष के हैं, तो आप मतदान के लिए प्री-रजिस्टर कर सकते हैं! प्री-रजिस्टर करने के बाद, आप अपने 18वें जन्मदिन पर अपने-आप रजिस्टर्ड हो जाएंगे। इससे अच्छा तोहफा और क्या हो सकता है?
प्री-रजिस्टर करने के लिए, NYC में मतदान के लिए रजिस्टर करने के लिए ऊपर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
अनुवादित मतदाता रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म
आप्रवासी मामलों के मेयर कार्यालय (Mayor’s Office of Immigrant Affairs, MOIA) ने निम्नलिखित भाषाओं में मतदाता रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म के अतिरिक्त अनुवाद प्रदान किए हैं। इन फ़ॉर्म्स को अंग्रेज़ी में भरना होगा।
বাংলা | 繁體中文 | 한국어 | Español | العربية |
Polski | Kreyòl Ayisyen | Français | Русский язык | اردو |
Eλληνικά | Italiano | Tagalog | Shqip | אידיש |
प्रमुख तिथियाँ
-
अपनी राजनीतिक पार्टी बदलने की अंतिम समय सीमा
मंगलवार, 14 फ़रवरी, 2023 -
अनुपस्थित व्यक्ति के मतपत्र अनुरोध की अंतिम समय सीमा (ऑनलाइन)
सोमवार, 12 जून, 2023 -
मतदाता रजिस्ट्रेशन की अंतिम समय सीमा
शनिवार, 17 जून, 2023 -
अपना पता अपडेट करने की अंतिम समय सीमा
शनिवार, 17 जून, 2023