Voter Guide Coming Soon: Meet the candidates and see the offices on the ballot in June's Primary Election.​​ 

मेयर क्या करते हैं?​​ 

मेयर हमारी शहरी सरकार के नेता हैं। वे शहर का बजट प्रस्तावित करते हैं, नगर परिषद द्वारा पारित विधेयकों पर हस्ताक्षर करते हैं या उन्हें वीटो करते हैं, सिटी एजेंसियों के लिए नेताओं की नियुक्ति करते हैं और शहर की भूमि का प्रबंधन करते हैं।​​ 

स्थानीय पदों के बारे में अधिक जानें​​ 

प्रारंभिक चुनाव के उम्मीदवार​​ 

उस पार्टी के प्रारंभिक चुनाव में वोट देने के लिए आपको किसी राजनीतिक दल के साथ पंजीकृत होना होगा। नीचे केवल प्रारंभिक चुनाव कराने वाली पार्टियों की सूची दी गई है।​​ 

अपनी पार्टी संबद्धता जाँचें​​ 

यह प्रत्याशियों की रैंकिंग के आधार पर मतदान वाला चुनाव है​​ 

नगर परिषद जैसे नगर के पदों के प्रारंभिक चुनावों के लिए NYC प्रत्याशियों की रैंकिंग के आधार पर मतदान का इस्तेमाल करता है। प्रत्याशियों की रैंकिंग के आधार पर मतदान के साथ, आप केवल एक उम्मीदवार चुनने के बदले अपनी पसंद के क्रम में पाँच तक उम्मीदवारों को रैंक दे सकते हैं।​​ 

प्रत्याशियों की रैंकिंग के आधार पर मतदान वाले चुनावों के बारे में और जानें​​ 

NYC मिलान निधि प्रोग्राम के बारे में​​ 

न्यूयॉर्क सिटी अभियान निधियन बोर्ड का मिलान निधि प्रोग्राम किसी स्थानीय दाता से प्राप्त हर $1 का शहर के निधीयन में से $8 तक से मिलाता है, और शहर के उम्मीदवारों को विशेष हितों के बदले अपने समुदायों पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए प्रोत्साहन देता है।​​ 

NYC मिलान निधि के बारे में और जानें​​ 

अपने उम्मीदवारों को रैंक दें​​ 

प्रत्याशियों की रैंकिंग के आधार पर मतदान के साथ, आप अधिकतम पाँच उम्मीदवारों को रैंक कर सकते हैं। शहर के पदों के लिए अपनी रैंकिंग बनाएँ!​​ 

प्रमुख तिथियाँ​​ 

  • पता बदलने की अंतिम तिथि (जून का प्रारंभिक चुनाव)​​ 

    सोमवार, 8 जून, 2026​​ 
  • जल्दी मतदान अवधि (जून की प्रारंभिक चुनाव)​​ 

    शनिवार, 13 जून, 2026 से मंगलवार, 21 जून, 2026​​ 
  • डाक द्वारा मतदान के लिए मतपत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि - व्यक्तिगत रूप से​​ 

    सोमवार, 22 जून, 2026​​ 
  • डाक मतपत्र पोस्ट लगाने की अंतिम तिथि​​ 

    मंगलवार, 23 जून, 2026​​