आपका मत हर दिन न्यूयॉर्क शहर को प्रभावित करता है
निर्वाचित अधिकारी ऐसे निर्णय करते हैं जो नौकरियों, हाउसिंग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और अधिक को प्रभावित करते हैं।
इसलिए न केवल यह जानना महत्वपूर्ण है कि उम्मीदवार कौन हैं, बल्कि यह भी, कि अगर यह निर्वाचित हो जाएं, तो इनका काम क्या होगा।
शहर के कार्यालय क्या करते हैं?
मेयर हमारी शहरी सरकार के नेता हैं। वे 4 वर्षों तक (लगातार 2 अवधियों तक) सेवा करते हैं।
वह जो करते हैं:
- शहर के बजट का प्रस्ताव रखना।
- नगर परिषद द्वारा पारित कानूनों पर हस्ताक्षर करना या उन्हें वीटो करना।
- सिटी एजेंसियों के प्रमुखों की नियुक्ति करना, जिनमें स्कूलों के चांसलर और पुलिस कमिश्नर शामिल हैं।
- सिटी एजेंसियों के लिए प्राथमिकताएँ और नीति निर्धारित करना।
- किफायती हाउसिंग, सार्वजनिक पार्कों और सड़कों की सफाई को प्रभावित करते हुए शहर की भूमि का प्रबंधन करना।
मजेदार तथ्य: 1898 में न्यूयॉर्क शहर में 5 बरो के समेकित होने के बाद Robert Anderson Van Wyck कार्यालय संभालने वाले पहले मेयर थे।
सार्वजनिक अधिवक्ता न्यूयॉर्क नगर परिषद का एक मतदान न करने वाला सदस्य है। वे 4 वर्षों तक (लगातार 2 अवधियों तक) सेवा करते हैं।
वह जो करते हैं:
- यदि मेयर पद छोड़ दे, तो विशेष चुनाव होने तक सार्वजनिक अधिवक्ता मेयर के रूप में कार्य करेंगे।
- नगर परिषद में विधेयक पेश करना और उन्हें सह-प्रायोजित करना।
- सिटी एजेंसियों का निरीक्षण करते हैं।
- शहर की सेवाओं के बारे में नागरिकों की शिकायतों की जाँच करना।
मजेदार तथ्य: सार्वजनिक अधिवक्ता एक रखता है सबसे बुरे मकानमालिक की वॉचलिस्ट किरायेदारों की रक्षा में मदद करने के लिए।
कॉम्पट्रोलर शहर के वित्त का प्रबंधन करता है और शहर की आर्थिक स्वस्थता को बनाए रखता है। वे 4 वर्षों तक (लगातार 2 अवधियों तक) सेवा करते हैं।
वह जो करते हैं:
- सिटी एजेंसियों और अनुबंधों को ऑडिट करना।
- अनुबंधों में अनुचित व्यवहार को रोकते हैं।
- बजट, शहर के निवेश, जैसे कि ट्रस्ट और पेंशन फ़ंड, और बॉन्ड प्रबंधित करना।
- शहर की वित्तीय स्थिति पर मेयर और नगर परिषद को सलाह देना।
मज़ेदार तथ्य: NYC का अनुमानित बजट $92 बिलियन है, जो अधिकांश देशों के जीडीपी से अधिक है!
बरो अध्यक्ष अपने बरो के लिए एक वकील के रूप में कार्य करता है। वे 4 वर्षों तक (लगातार 2 अवधियों तक) सेवा करते हैं।
वह जो करते हैं:
- वार्षिक बजट पर मेयर के साथ परामर्श करना।
- स्थानीय संगठनों को अनुदान प्रदान करना।
- रीज़ोनिंग पर सलाह देना।
- नगर योजना आयोग और सामुदायिक बोर्ड के प्रतिनिधियों को नियुक्त करना।
मजेदार तथ्य: बरो अध्यक्षों को प्यार से "बीप्स" कहा जाता है।
नगर परिषद न्यूयॉर्क शहर की सरकार की विधायी, या कानून बनाने वाली शाखा है। इसके 51 सदस्य हैं। परिषद सदस्य 4 वर्षों तक (लगातार 2 अवधियों तक) सेवा करते हैं।
वह जो करते हैं:
- विधेयकों को प्रस्तुत करना और उन पर मतदान करना।
- शहर के बजट के बारे में चर्चा करना और उसे स्वीकृति देना।
- शहर की एजेन्सियों की देखरेख करना।
- हमारे शहर की वृद्धि और विकास के बारे में निर्णय लेना।
मजेदार तथ्य: 1937 में, Genevieve B. Earle न्यूयॉर्क नगर परिषद में चुनी गई पहली महिला बनीं।
*2021 में चुने गए परिषद सदस्यों का कार्यकाल 2-साल का होगा। 2020 की जनगणना के बाद, नगर परिषद डिस्ट्रिक्ट्स को जनसंख्या में परिवर्तन के लिए समायोजित करने के लिए फिर से मापा जाएगा। 2023 में, उम्मीदवार नए पुनर्निर्धारित डिस्ट्रिक्ट्स में 2-वर्ष की अवधि के लिए चुनाव लड़ेंगे। 2025 में, 4-वर्षीय काउन्सिल अवधियाँ फिर से शुरू होंगी।
संघीय कार्यालय क्या करते हैं?
सेनेट U.S. कॉंग्रेस का ऊपरी सदन है। सेनेट में 100 सदस्य होते हैं, हरेक स्टेट से दो। उनका कार्यकाल छह साल का होता है।
कोई बिल जब सेनेट और हाउस में पारित हो जाए और राष्ट्रपति उस पर हस्ताक्षर कर दें, तब वह कानून बन जाता है।
वह जो करते हैं:
- कानूनों का मसौदा बनाना, उन पर बहस करना और मतदान करना।
- कैबिनेट के सदस्यों, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों और संघीय न्यायाधीशों जैसे राष्ट्रपति नियुक्तियों की पुष्टि करें।
- सरकार की सभी शाखाओं की देखरेख करना।
मज़ेदार तथ्य: 3 पूर्व अन्तरिक्ष यात्री भी सेनेट में निर्वाचित हो चुके हैं (John Glenn, Harrison Schmitt, और Mark Kelly)।
हाउस ऑफ रिप्रेज़ेन्टेटिव्स U.S. कॉंग्रेस का निचला सदन है। इस में 435 सदस्य होते हैं, जिसमें हरेक स्टेट का प्रतिनिधित्व U.S. की आबादी में अपने-अपने हिस्से के अनुपात के अनुसार होता है। 2023 में न्यूयॉर्क के 26 प्रतिनिधि होंगे। उनका कार्यकाल दो साल का होता है।
कोई बिल जब सेनेट और हाउस में पारित हो जाए और राष्ट्रपति उस पर हस्ताक्षर कर दें, तब वह कानून बन जाता है।
वह जो करते हैं:
- कानूनों का मसौदा बनाना, उन पर बहस करना और मतदान करना।
- सरकार की सभी शाखाओं की देखरेख करना।
मज़ेदार तथ्य: कॉंग्रेस का पहला कोरम 1 अप्रैल, 1789 को न्यूयॉर्क शहर में हुआ था।
स्टेट के कार्यालय क्या करते हैं?
गवर्नर न्यूयॉर्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। उनका कार्यकाल चार साल का होता है।
वह जो करते हैं:
- कानून पर हस्ताक्षर करना या वीटो करना।
- स्टेट का वार्षिक बजट निर्धारित करना।
- शिक्षा विभाग जैसी राज्य एजेंसियों के लीडरों को नियुक्त करना।
- राज्य में किए गए अपराधों के लिए माफ़ी देना और सज़ा को कम करना।
मज़ेदार तथ्य: Kathy Hochul 2021 में न्यूयॉर्क की प्रथम महिला गवर्नर बनीं।
लेफ्टिनेंट गवर्नर न्यूयॉर्क में गवर्नर के बाद दूसरा सबसे उच्च क्रम वाला कार्यकारी है। उनका कार्यकाल चार साल का होता है।
वह जो करते हैं:
- स्टेट सेनेट के अध्यक्ष के रूप में सेवा करना।
- अगर गर्वरनर अपने कार्यकाल के समापन से पहले पदत्याग कर दे तो गर्वनर बनना।
मज़ेदार तथ्य: Mary Anne Krupsak 1975 में लेफ्टिनेंट गवर्नर का पद संभालने वाली पहली महिला बनीं।
एटर्नी जनरल (Attorney General) स्टेट के प्रमुख कानूनी अधिकारी होते हैं। उनका कार्यकाल चार साल का होता है।
वह जो करते हैं:
- न्यूयॉर्क के नागरिकों के कानूनी अधिकारों, उसके संगठनों और उसके प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना।
- स्टेट सरकार की कार्यकारी शाखा को कानूनी परामर्श प्रदान करना।
- न्यूयॉर्क स्टेट संगठित अपराध कार्यबल (New York State Organized Crime Task Force) और Medicaid धोखाधड़ी नियंत्रण इकाई (Medicaid Fraud Control Unit) की जाँचों की देखरेख करना।
मज़ेदार तथ्य: Louis Lefkowitz, एक बार के NYC के नगरपति पद के उम्मीदवार 22 वर्षों तक पदस्थ रहे। पद की 1777 में की गई स्थापना के बाद उनकी कार्यावधि सब से लंबी रही।
कॉम्प्ट्रोलर न्यूयॉर्क का मुख्य वित्त अधिकारी होता है। उनका कार्यकाल चार साल का होता है।
वह जो करते हैं:
- सुनिश्चित करते हैं कि जनहित को बढ़ावा देने के लिए स्टेट और स्थानीय सरकार टैक्सदाताओं के धन का प्रभावी और कार्यक्षम इस्तेमाल करे।
- सरकारी कर्मचारियों के लिए स्टेट की सेवानिवृत्ति प्रणाली को लागू करते हैं।
- स्टेट की लेखा प्रणाली और पेरोल का रखरखाव करते हैं।
- स्टेट के ठेकों की समीक्षा करते हैं और भुगतानों का ऑडिट करते हैं।
मज़ेदार तथ्य: कार्यालय एक $258.1 बिलियन मूल्य का सार्वजनिक पेंशन प्लान का व्यवस्थापन करता है, जो कि U.S. में सब से बड़े प्लानों में से एक है।
स्टेट सेनेट स्टेट विधान सभा का ऊपरी सदन है। इसमें 63 सदस्य होते हैं। स्टेट के सेनेटरों का कार्यकाल दो साल का होता है, और अवधियों की यानी कि वह कितनी बार चुनाव लड़ सकते हैं इसकी कोई सीमा नहीं होती।
- कानून तैयार करता है और उस पर मतदान करता है।
- स्टेट द्वारा खर्च के स्तर को स्वीकृति देता है।
- राज्यपाल के वीटो का समर्थन करता है या उसका अधिरोहण करता है।
- राज्यपाल द्वारा स्टेट के अधिकारियों और कोर्ट के न्यायाधीशों की नियुक्ति की पुष्टि करता है।
मज़ेदार तथ्य: आधिकारिक सेनेट सील पर , लेडी लिबर्टी को परास्त अंग्रेज़ी मुकुट पर अपना पैर दबाए हुए देखा जा सकता है।
स्टेट असेम्बली स्टेट विधान सभा का निचला सदन है। इसमें 150 सदस्य होते हैं। सदस्यों का कार्यकाल दो साल का होता है, और अवधियों की यानी कि वह कितनी बार चुनाव लड़ सकते हैं इसकी कोई सीमा नहीं होती।
- कानून तैयार करता है और उस पर मतदान करता है।
- स्टेट द्वारा खर्च के स्तर को स्वीकृति देता है।
- राज्यपाल के वीटो का समर्थन करता है या उसका अधिरोहण करता है।
मज़ेदार तथ्य: दो U.S. राष्ट्रपति स्टेट असेम्बली में निर्वाचित हो चुके हैं: Millard Fillmore और Teddy Roosevelt।
सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश अपने डिस्ट्रिक्ट के बड़े आपराधिक और नागरिक मुकद्दमों की देखरेख करते हैं। न्यूयॉर्क स्टेट में सुप्रीम कोर्ट मुकद्दमा चलाने वाली अदालत है; कोर्ट ऑफ़ अपील्स सर्वोच्च अदालत है। उनका कार्यकाल 14-साल का होता है।
- तलाक, अलग होने और (शादी को) रद्द करने की कार्रवाइयों की अध्यक्षता करता है।
- महा-अपराधों के आपराधिक मुकद्दमों को संभालते हैं।
- $25,000 से ज़्यादा राशि के नागरिक मामलों पर निर्णय लेना।
मज़ेदार तथ्य: न्यूयॉर्क स्टेट के सुप्रीम कोर्ट (New York State Supreme Court) की स्थापना 1691 में की गई थी, यानी कि यह यूनाइटेड स्टेट्स की सबसे पुरानी अदालतों में से एक है।
काउंटी के कार्यालय क्या करते हैं?
डिस्ट्रिक्ट एटर्नी अपनी काउंटी के शीर्ष अभियोजक हैं। वे 4 वर्षों तक सेवा करते हैं। अवधि की कोई सीमा नहीं है।
वह जो करते हैं:
- इसका निर्णय लेना कि किन मामलों में मुकद्दमा चलाना है (और किनमें नहीं)।
- सभी आपराधिक मुकद्दमों की देखरेख करना।
- आपराधिक व्यवहार की जाँच करना और उस पर मुकद्दमा चलाना।
मजेदार तथ्य: NYC मतदाता अपना DA खुद चुन सकते हैं! कुछ स्टेट बिना चुनाव के अपनी नियुक्ति करते हैं।
सिविल कोर्ट (Civil Court) के न्यायधीश काउंटी या डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं, इसलिए हो सकता है कि आप अपने मतपत्र पर एक से ज्यादा सिविल कोर्ट (Civil Court) न्यायाधीश को देखें। न्यायाधीशों का चुनाव 10-साल के कार्यकाल के लिए होता है और वे मामलों की सुनवाई करते हैं, जिनमें शामिल हैं:
- $25,000 तक के नागरिक मामले।
- मकान मालिक किरायेदारों के मामले और हाउसिंग मानकों के रखरखाव से जुड़े मामले।
- दुर्व्यवहार पर आपराधिक मुकद्दमा।
मज़ेदार तथ्य: NYC सिविल कोर्ट (NYC Civil Court) यूनाइटेड स्टेट्स में सबसे बड़े नागरिक न्यायक्षेत्र वाली अदालत है।
सरोगेट कोर्ट (Surrogate Court) के न्यायाधीश काउंटी निवासियों की मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति से जुड़े मामलों का फैसला करते हैं। उनका कार्यकाल 14 साल का होता है और वे मामलों की सुनवाई करते हैं, जिनमें शामिल हैं:
- वसीयत और संपत्ति के व्यवस्थापन जैसे मृतक व्यक्तियों के मामलों से जुड़े मामले
- गोद लेना।
- अभिभावक के रूप में कार्य।
मज़ेदार तथ्य: सरोगेट कोर्ट जहाँ स्थित है वह खूबसूरत इमारत डाउनटाउन Manhattan में है और फ़िल्मों और टीवी की शूटिंग के लिए काफ़ी लोकप्रिय जगह है। इसे एक ऐतिहासिक भूमिचिह्न के रूप में नामित किया गया है।
पार्टी के कार्यालय क्या करते हैं?
न्यायिक सम्मेलन के प्रतिनिधि स्टेट के सुप्रीम कोर्ट (State Supreme Court) के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवार चुनते हैं। आप कितने प्रतिनिधियों के लिए मतदान कर पाएंगे इसका निर्धारण आपके असेम्बली डिस्ट्रिक्ट द्वारा होता है। आपका मतपत्र आपको बताएगा कि आप कितने प्रतिनिधि चुन सकते हैं। प्रतिनिधि सरकारी अधिकारी नहीं होते हैं, लेकिन वे अपनी ही राजनीतिक पार्टी में किसी पद पर निर्वाचित होते हैं।
वह जो करते हैं:
- अपनी पार्टी के न्यायिक सम्मेलन में उपस्थित रहना।
- सामान्य चुनाव में स्टेट के सुप्रीम कोर्ट (State Supreme Court) के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को चुनता है।
- अगर प्रतिनिधि सेवा करने में असमर्थ हों तो वैकल्पिक प्रतिनिधि चुने जाते हैं (बिल्कुल वैसे ही जैसे ज्यूरी में वैकल्पिक प्रतिनिधि चुने जाते हैं)।
स्टेट कमिटी के सदस्य स्टेट की राजनैतिक पार्टियों के भीतर अपने असेम्बली डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं। कानूनन अधिकतर डिस्ट्रिक्ट्स में एक पुरुष और एक महिला प्रतिनिधि को निर्वाचित किया जाता है। कमिटी के सदस्यों का कार्यकाल दो साल का होता है।
वह जो करते हैं:
- अपनी स्टेट स्तरीय पार्टी के सम्मेलन और वार्षिक मीटिंगों में उपस्थित रहते हैं।
- अपनी कम्युनिटी, स्थानीय निर्वाचित अधिकारी, शहर की सरकार और राजनीतिक उम्मीदवारों के बीच संपर्क के रूप में काम करते हैं।
डिस्ट्रिक्ट नेता हरेक काउंटी में राजनीतिक पार्टियों को चलाने में मदद करते हैं। हरेक असेम्बली डिस्ट्रिक्ट में सेवा करने के लिए कम से कम एक पुरुष और एक महिला प्रतिनिधि को निर्वाचित किया जाता है। डिस्ट्रिक्ट नेताओं का कार्यकाल दो साल का होता है।
वह जो करते हैं:
- मतदान कर्मियों का नामांकन करने के लिए शहर के चुनाव बोर्ड (Board of Elections) के साथ मिलकर काम करते हैं।
- नागरिक और सुप्रीम कोर्ट के लिए न्यायाधीश पदों के लिए उम्मीदवारों को नामांकित करते हैं।
- अपनी पार्टी के नेतृत्व और नियमों के लिए मतदान करते हैं।
काउंटी कमिटी के सदस्य अपनी राजनीतिक पार्टी के लिए काउंटी के नेता और स्टेट के खास चुनावों के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों का चयन करते हैं। कुछ बरो में मतदाता काउंटी कमिटी के पुरुष और महिला सदस्यों का चयन करते हैं।
वह जो करते हैं:
- स्टेट के खास चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों को चुनते हैं।
- काउंटी नेताओं को उनके राजनीतिक पार्टी के लिए मत देते हैं।
- काउंटी पार्टी के बजट और अन्य आंतरिक नीतियों को स्वीकृति देते हैं।