Early Voting starts on April 18 for the Special Election in Manhattan's City Council District 3. See who's on the ballot with our Voter Guide.​​  

सार्वजनिक संपत्ति की सफ़ाई​​ 

यह प्रस्ताव मतपत्र पर क्यों है?​​ 

2024 चार्टर संशोधन कमीशन (Charter Revision Commission) ने न्यूयॉर्क नगर चार्टर की समीक्षा करके उसकी कार्यक्षमता और सभी न्यूयॉर्क निवासियों के प्रति प्रतिक्रियात्मकता सुनिश्चित की, सार्वजनिक सुनवाइयों का आयोजन किया और जनता की राय माँगने के लिए आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए, और निम्नलिखित परिवर्तनों का सुझाव दिया।​​ 

इस प्रस्ताव का विवरण:​​ 

यह प्रस्ताव सड़कों और शहर की अन्य संपत्तियों को साफ़ करने और कंटेनरों में कचरे का निपटान आवश्यक बनाने के लिए स्वच्छता सेवा विभाग की ताकत को विस्तारित और स्पष्ट करने के लिए नगर चार्टर में संशोधन करेगा।​​ 

“हां” वोट करने से सड़कों और शहर की अन्य संपत्तियों को साफ़ करने के लिए स्वच्छता विभाग की शक्ति का विस्तार और स्पष्टीकरण मिलेगा और कचरे को कंटेनरों में निपटाने की आवश्यकता होती है। “नहीं” वोट करने से कानून अपरिवर्तित रह जाते हैं।​​ 

इस प्रस्ताव का क्या अर्थ है:​​ 

स्वच्छता सेवा विभाग (New York City Department of Sanitation, DSNY) को बाग़ों और हाईवे मीडियनों सहित पूरे शहर की संपत्ति को साफ़ रखने की और उन स्थानों पर नियमों के पालन के लिए सड़कों पर विक्रेताओं को ज़िम्मेदार ठहराने के लिए बढ़ा हुआ अधिकार प्राप्त होगा। यह DSNY को यह विनियमित करने भी देगा कि न्यूयॉर्क निवासी एकत्रीकरण के लिए अपना कूड़ा कैसे डालें।​​ 

अगर यह प्रस्ताव पारित हो जाता है:​​ 

यह DSNY के अधिकार और शहर को साफ़ रखने के लिए क्षेत्राधिकार को स्पष्ट करेगा और कूड़े को एकत्रीकरण के लिए कैसे बाहर रखा जाए, इसके बारे में नियम बनाएगा।​​ 

मतपत्र प्रस्ताव 2 के समर्थन में कथनों का सारांश:​​ 

CFB को 7 लोगों से प्रस्ताव 2 का समर्थन करने वाली टिप्पणियाँ मिली हैं। टिप्पणियाँ यह उम्मीद व्यक्त करती हैं, कि प्रस्ताव 2 के पारित होने से अधिक अक्सर कूड़ा एकत्रित करना संभव बनाकर और न्यूयॉर्क शहर में बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन की ज़रूरत पर ज़ोर देकर शहर की स्वचच्छता में सुधार आएगाा। CFB को संगठनों से कोई टिप्पणी नहीं मिली है।​​ 

मतपत्र प्रस्ताव 2 के विरोध में कथनों का सारांश:​​ 

CFB को 14 लोगों से प्रस्ताव 2 का विरोध करने वाली टिप्पणियाँ मिली हैं। टिप्पणियाँ प्रस्ताव की स्वच्छता सेवा विभाग (Department of Sanitation) की देखरेख बढ़ाने और पुलिसिंग करने की क्षमता को बढ़ाने की संभावना और सड़क पर काम करने वाले विक्रेताओं पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के बारे में चिंताएं व्यक्त करती हैं। CFB को इन संगठनों से टिप्पणियाँ मिली हैं:​​ 

  • लीगल ऐड सोसायटी​​ 
  • न्यूयॉर्कर्स डिफेन्डिंग डेमोक्रेसी​​ 
  • सर्वेलन्स टेक्नोलॉजी ओवरसाइट प्रोजेक्ट​​ 
  • जेल्स ऐक्शन कोएलिशन और HALT सॉलिटरी कैम्पैन (JAC/HALT)​​ 

प्रमुख तिथियाँ​​ 

  • विशेष चुनाव जल्दी मतदान अवधि (नगर परिषद डिस्ट्रिक्ट 3)​​ 

    शनिवार, 18 अप्रैल 2026 - रविवार, 26 अप्रैल 2026​​ 
  • विशेष चुनाव का दिन (नगर परिषद डिस्ट्रिक्ट 3)​​ 

    मंगलवार, 28 अप्रैल, 2026​​ 
  • पता बदलने की अंतिम तिथि (प्रारंभिक चुनाव)​​ 

    सोमवार, 8 जून, 2026​​ 
  • जल्दी मतदान अवधि​​ 

    शनिवार, 13 जून, 2026 से मंगलवार, 21 जून, 2026​​