पाँच लोग बाहर एक पार्क में एक NYC Votes टेबल के पीछे खड़े हैं। वे मुस्कुराकर कैमरा को पोज़ दे रहे हैं। टेबल एक पर्पल कपड़े से ढका है जिसमें NYC Votes का लोगो बड़े, पीले अक्षरोंमें छपा है। टेबल के दायें अंग्रेज़ी और स्पेनिश में एक साइनबोर्ड है, जिस पर लिखा है "क्या आपके चुनाव के बारे में प्रश्न हैं? क्या आप आज वोट दे रहे हैं? Tienes Preguntas Sobre la Elección? Votará hoy?" पार्श्वभूमि पतझड़ के पत्तों वाले पेड़, पार्क की बैंच और सिटी की इमारतें दिखाती है।​​ 

जैकसन हाइट्स में सामान्य चुनाव के दिन 2025 NYC यूथ ऐम्बेसेडर।​​ 

युवा​​  20 फ़रवरी, 2026​​ 

20 फ़रवरी, 2026​​ 

गेब्रिएला ओखुयसेन,, वेब कंटेंट एडिटर द्वारा​​ 

फ़रवरी 2023 में जब ज़ारा इम्तियाज़ एक नागरिक शास्त्र सप्ताह प्रशिक्षण में गईं, तब उनकी NYC Votes यूथ ऐम्बेसेडर्स प्रोग्राम में शामिल होने की योजना नहीं थी। वह क्वीन्स में एक हाइस्कूल की विद्यार्थी थीं, और जानना चाहती थीं कि नागरिक शामिलगिरी उनकी ज़िंदगी में कैसे फिट बैठेगी लेकिन ठीक से नहीं जानती थीं।​​  

फिर उन्होंने शहर के बजट के आँकड़े देखे।​​ 

“इस जानकारी, कि न्यूयॉर्क सिटी का बजट $100 बिलियन से अधिक है, ने मुझे सचमुच चकित कर दिया," इम्तियाज़ ने कहा। "इससे मुझे एहसास हुआ कि स्थानीय स्तर पर कितनी ताक़त है और युवा इसके बारे में कितना कम सोचते हैं।”​​  

इस एहसास ने उन्हें प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया।​​ 

आज, इम्तियाज़ सिटी कॉलेज ऑफ न्यूयॉर्क में कॉलेज के दूसरे साल में सिविल इंजीनियरिंग पढ़ रही हैं, और NYC Votes के साथ सामुदायिक शामिलगिरी और शिक्षा इंटर्न के रूप में सेवारत हैं। लेकिन उनकी यात्रा 2023 में एक यूथ ऐम्बेसेडर के तौर पर शुरू हुई, जब उन्होंने पूरा स्प्रिंग-टू-फॉल प्रोग्राम पूरा किया था।​​  

NYC Votes यूथ ऐम्बेसेडर और कर्मचारी ब्रुकलिन पब्लिक लाइब्रेरी के बाहर सीढ़ियों पर आइसक्रीम के साथ नागरिक शामिलगिरी के एक सफल दिन का उत्सव मनाते हैं। ग्रूप ने गुलाबी और नारंगी प्रोग्राम शर्ट्स पहनी हैं।​​ 

2025 यूथ ऐम्बेसेडर्स और NYC Votes के कर्मचारी ब्रुकलिन पब्लिक लाइब्रेरी के बाहर आइसक्रीम का मज़ा ले रहे हैं।​​ 

“हाई स्कूल में मैं सचमुच संकोचशील थी,” उन्होंने बताया। “मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं अजनबियों के पास जाकर उन से वोट देने के बारे में बात करूँगी। लेकिन उस प्रशिक्षण के बाद, मुझे उस काम से प्यार सा हो गया था।”​​  

ऐसी भावना महसूस करने वाली वह अकेली नहीं  ं।​​  

मारियामा टूरे, 2023 की एक यूथ ऐम्बेसेडर और मौजूदा पूर्व सहभागी समिति सदस्या ने कहा कि उन्होंने अपने शिक्षक के Google Classroom पेज पर अवसर को देख कर बस अपने मन से आवेदन कर दिया।​​  

“नागरिक शास्त्र में मेरी कोई रुचि नहीं थी,” उन्होंने खुल कर कहा। “मैं सोचती थी मैं डॉक्टर बनना चाहती हूँ। मैं बस, कुछ नया आज़माना चाहती थी।”​​  

वह “कुछ नया” उनके भविष्य को नया आकार देने वाला बना।​​ 

गुलशन आचोल, जो कि एस्टोरिया, क्वीन्स से ब्रुकलिन टेक्निकल हाई स्कूल की विद्यार्थी हैं, 2025 के समर चक्र में  एस्टोरिया टेनन्ट्स यूनियन में एक यूथ ऑर्गनाइज़र के द्वारा इसके बारे में सुनने के बाद प्रोग्राम में शामिल हुईं।​​  

“मैं सिर्फ़ सीधी-सादी नौकरी करके पैसे कमाना नहीं चाहती थी,” आचोल ने कहा। “मैं सचमुच समर में कुछ सीखना चाहती थी खासकर कुछ ऐसा जो सरकार से जुड़ा हो।”​​  

टूरे की तरह वह प्रोग्राम में बिना विशेष फ़ोकस के दाखिल हुई थीं।​​  

“मेरी हमेशा से हाउसिंग जस्टिस में रुचि रही है,” उन्होंने कहा। “प्रोग्राम के दौरान, मैंने इतनी सारी अन्य नागरिक समस्याओं के बारे में जाना। इसने मेरी आँखें खोल दी।”​​  

भूमि से ऊपर तक नागरिक नेतृत्व का निर्माण करना​​  

2020 में लॉन्च किया गया NYC Votes यूथ ऐम्बेसेडर प्रोग्राम युवा न्यूयॉर्क निवासियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण, सवेतन नागरिक कार्य और नेतृत्व विकास के ज़रिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल करता है। इसको लॉन्च किया गया तब से, प्रोग्राम ने पाँच बरो में मिलाकर लगभग 115 विद्यार्थियों की सेवा की है।​​  

2025 में, NYC Votes ने पूरे शहर से यूथ ऐम्बेसेडर चुने, जिनमें ऐसे युवाओं को प्राथमिकता दी गई जो मतदान करने वालों की सब से कम संख्या वाले इलाकों में रहते हैं या उन इलाकों के स्कूलों में पढ़ते हैं। न्यूयॉर्क सिटी चुनाव बोर्ड के अनुसार, उसी वर्ष ब्रॉंक्स में 33% की तुलना में मैनहेटन के पात्र वोटरों ने 54% वोट दिए। यह अंतर जहां आम तौर पर कम निवासी वोट देते हैं ऐसे समुदायों में इन ऐम्बेसेडरों के संभावित प्रभाव को दिखाता है।​​  

हिस्सा लेने वाले सहभुगतान नागरिक प्रोजेक्ट पूरे करते हैं, जिनमें फ़ोन और टेक्स्ट बैंकिंग, वोटर रजिस्ट्रेशन अभियान और व्यक्तिगत आउटरीच कार्यक्रम शामिल हैं। केवल 2025 में यूथ ऐम्बेसेडर और पूर्व विद्यार्थी समिति के सदस्यों ने:​​  

  • पूरे न्यूयॉर्क सिटी में 136 कार्यक्रमों में हिस्सा लिया​​  
  • युवाओं के नेतृत्व वाले 58 कार्यक्रम आयोजित करके उनकी मेजबानी की​​  
  • 218,000 से अधिक वोटर संपर्क किए​​  
  • 219,000 से अधिक संदेश भेजे​​  
  • 477 नये वोटर रजिस्टर किए​​  
  • आठ भाषाओं में आउटरीच किया, जो कि वे जिनकी सेवा करते हैं उन समुदायों की विविधता दिखाता है​​ 

कार्रवाई के ज़रिए शिक्षा​​   

 इम्तियाज़ के लिए उनके पहले आउटरीच कार्यक्रमों में से एक ब्रुकलिन के ग्रांड आर्मी प्लाज़ा में था।​​  

“हम बस, उसमें घुस ही गए,” उन्होंने बताया। “कुछ लोगों ने हमें अनदेखा किया। कुछ लोग बात करने को तैयार थे। शुरू में यह थोड़ा डरावना था,  पर सशक्त करने वाला।”​​  

टूरे को यूनियन स्क्वेयर में उनके शुरुआती आउटरीच कार्यक्रमों में ऐसी ही चिंता होना याद है।​​  

“पहले मैं सचमुच संकोची थी,” उन्होंने कहा। “मेरे लिए लोगों के पास जाकर पूछना, ‘क्या आपने वोट देने के लिए रजिस्टर किया है?’ बहुत मुश्किल था”​​  

आचोल का पहला आउटरीच कार्यक्रम वॉटरफ्रंट के पास एक प्राइड उत्सव था।​​  

“पहले-पहले अजनबियों के पास जा कर बात करना थोड़ा तनावपूर्ण था,” उन्होंने कहा। “लेकिन जैसे-जैसे दिन बीता, मैं और सहज होती गई। मैंने महसूस किया, ‘वाऊ, मैं इस वक्त कुछ महत्वपूर्ण कर रही हूँ।”​​  

अस्वीकरण के पल  और असहज अंतःक्रिया भी  सीखने के चक्र का हिस्सा थे। लेकिन तीनों ऐम्बेसेडरों का कहना है कि इन अनुभवों ने लचीलापन और विश्वास जगाया।​​  

“उतना जल्दी ऐम्बेसेडर बनना ज़िंदगी में मुझे जिनकी ज़रूरत थी उन महत्वपूर्ण प्रारंभिक प्रयासों में से एक था,” टूरे ने कहा। “इसने वास्तव में मुझे मेरे कम्फर्ट ज़ोन से बाहर ढकेला और खुला और स्पष्ट बनने को प्रेरित किया।”​​  

समय के बीतते बातें और गहरी और अर्थपूर्ण होने लगीं।​​  

2025 के प्रारंभिक चुनाव चक्र के दौरान एक प्राइड कार्यक्रम में चेलसी पायर्स पर टूरे की मुलाकात एक वृद्ध आप्रवासी न्यूयॉर्क निवासी से हुई, जिन्होंने ज़िंदगी में पहले कभी वोट नहीं दिया था।​​  

“उन्होंने मुझ से कहा कि उन्होंने अपनी ज़िंदगी में कभी भी वोट नहीं दिया था,” टूरे ने कहा। “लेकिन उन्होंने कहा कि यह चुनाव महत्वपूर्ण लगा क्योंकि न्यूयॉर्क उनका घर है।”​​  

दोनों ने स्थानीय चुनाव क्यों महत्वपूर्ण हैं इसके बारे में विस्तार से बात की और यह भी कि एक वोट किस तरह से किसी के प्रिय शहर के भविष्य से जुड़ता है। बातचीत ने टूरे के मन में इस बात को और दृढ़ किया कि नागरिक शामिलगिरी एक निजी बात है  जिसेd जीवन के अनुभव, आस्था, पहचान और हिस्सा होने की भावना आकार देते हैं।​​  

आचोल के लिए, प्रोग्राम के बारे में पूछने के लिए रुके एक वोटर के साथ एक शुरुआती बातचीत ने प्रभाव डाला। ​​ 

उन्होंने कहा कि हम जो कर रहे थे वह प्रभावी था, खास कर युवाओं के लिए...(और यह कि) कई लोगों ने आज उम्मीद को छोड़ दिया है, इसलिए, युवाओं को अब भी सिस्टम पर हमारी मदद करने के लिए भरोसा करते हुए देखना प्रोत्साहक था।​​ 

गुलशन आचोल, 2025 यूथ ऐम्बेसेडर​​ 

मेट्रोपॉलिटन एशियन डेफ असोसिएशन में एक अन्य आउटरीच कार्यक्रम में, टूरे ने श्रवण बाधित एशियन समुदाय के सदस्यों को वोटर के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने में सहायता की।​​  

“उससे पहले, मुझे पता भी नहीं था कि एक श्रवण बाधित एशियन समुदाय है,” उन्होंने कहा। “हम लोगों की बस दूसरों की तरह जानकारी तक पहुँच बनाने में मदद कर रहे थे। किसी अक्षमता के कारण कोई वंचित नहीं रहना चाहिए।”​​  

लगभग बीस NYC Votes यूथ ऐम्बेसडरों और कर्मचारियों का समूह एक सफेद टेंट के नीचे ग्रूप फोटो के लिए पोज़ दे रहा है। वे सभी मैचिंग गुलाबी NYC Votes टी-शर्ट पहने हुए हैं, और वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म और आउटरीच सामग्री से भरे एक पर्पल टेबल के पीछे खड़े हैं।​​ 

2025 यूथ ऐम्बेसेडर और NYC Votes के कर्मचारी यूथ प्राइड में प्रचार कर रहे हैं।​​ 

कार्य कर रहे युवा​​ 

परंपरागत इंटर्नशिप्स से विपरीत, यूथ ऐम्बेसेडर आवेदन ग्रेड या पहले की उपलब्धियों के बजाए सोच-विचार और जीवन अनुभव पर केन्द्रित है।​​  

इम्तियाज़ के लिए आवेदन में सामुदायिक शामिलगिरी के बारे में एक प्रश्न आकर्षक रहा।​​  

“उस समय, मैं एक दक्षिण एशियाई युवा संगठन कार्यक्रम का हिस्सा थी,” उन्होंने कहा। “मुझे पहली बार ऐसे लोगों से वास्तव में जुड़ा हुआ महसूस हुआ, जो मेरी पार्श्वभूमि और मेरे मूल्यों को साझा करते थे। उसके बारे में लिखने से मैंने इस बारे में विचार किया, कि समुदाय कितना शक्तिशाली हो सकता है।”​​  

आचोल के लिए प्रोग्राम ने उनकी नागरिक शामिलगिरी की परिभाषा को विस्तारित कर दिया।​​  

मैं नागरिक शामिलगिरी को विरोध करना और रैलियों में जाना समझती थी। लेकिन यूथ ऐम्बेसडर बनकर मैंने जाना कि यह शिक्षा के बारे में भी है​​ —​​  हमें प्रभावित कर चुकी समस्याओं के बारे में जानना और दूसरों को इनके बारे में शिक्षित करना।​​ 

गुलशन आचोल, 2025 यूथ ऐम्बेसेडर​​ 

वह कहती हैं, कि उन्होंने सीखे सबसे महत्वपूर्ण सबकों में से एक है असहमतियों के बावजूद बातचीत करना।​​  

“मैंने सीखा कि सहमत न होना ठीक है,” उन्होंने कहा। “अर्थपूर्ण बातचीत के लिए किसी और की आंतरिक राय से संरेखित होना आवश्यक नहीं है। निष्पक्ष दृष्टिकोण से बात करने से मुझे लोगों को बेहतर समझने में मदद मिली।”​​  

टूरे के लिए, अपने खुद के इलाके, ब्रॉंक्स के माउंट होप की स्थानीय समस्याओं के बारे में जानना परिवर्तनकारी था।​​  

“जब मैं पहले शामिल हुई थी, तो मैंने जाना कि मेरा इलाका शहर में मतदान करने वालों की न्यूनतम संख्या वाले इलाकों में से एक है,” उन्होंने कहा। “कितने सारे कारक हैं​​  —​​  भाषा पहुंच, आप्रवासन स्थिति, इतिहास।”​​  

स्थानीय इतिहास को जानना​​  —​​   शहरी नियोजन संबंधी निर्णयों के दीर्घकालीन प्रभाव सहित​​ —​​  helped जिनसे उन्हें नागरिक शामिलगिरी को  उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ने दिया।​​  

मैं यहाँ रहती हूँ। मैं हर रोज़ उठ कर इस जगह को देखती हूँ। मैं अपने समुदाय के लिए बेहतर चाहती हूँ। और यह वोट देने से आता है। यह वकालत करने से आता है।​​ 

मारियामा टूरे, 2023 यूथ ऐम्बेसेडर​​  

प्रोग्राम के ज़रिए उन्होंने जाना कि वह 16 वर्ष की उम्र में वोट करने के प्री-रजिस्टर कर सकती हैं और किशोरी के रूप में अपने सामुदायिक बोर्ड में भी शामिल हो सकती हैं​​  —​​  ऐसा कुछ जो उन्होंने बाद में किया।​​  

“वास्तव में हम फर्क देख रहे हैं,” उन्होंने कहा। “इससे मुझे समझ में आया कि मैं पहुँच जाऊँ और अपने हिस्से का काम करूँ यह पर्याप्त है।”​​  

 

युवा NYC Votes ऐम्बेसेडरों का एक समूह सफ़ेद ब्रांडेड टेंट के नीचे गुलाबी टी-शर्ट्स पहने काम कर रहा है। एक ऐम्बेसेडर पैटर्न वाली शर्ट पहने हुए एक युवक को क्लिपबोर्ड दे कर रजिस्टर करने या चुनाव संबंधी जानकारी खोजने में सहायता कर रहे हैं।​​ 
2025 NYC यूथ ऐम्बेसेडर जैकसन हाइट्स में एक प्रचार कार्यक्रम में।​​ 

अगली पीढ़ी में निवेश करना​​ 

यूथ ऐम्बेसेडर के रूप में शुरुआत करने के बाद, इम्तियाज़ अब इंटर्न के तौर पर सामुदायिक शामिलगिरी और शिक्षा टीम के साथ न्यूयॉर्क सिटी अभियान निधियन बोर्ड में काम कर रही हैं, ठीक  उसी कार्यालय में,  जो प्रोग्राम की देखरेख करता है ​​ —​​   चक्र पूर्ण होने का पल।​​  

“आवेदनों को ग्रेड करना सचमुच बहुत मज़ेदार है,” उन्होंने कहा। “कुछ ही समय पहले मैं उन्हीं की स्थिति में थी।”​​  

आचोल अब एक पूर्व-विद्यार्थी समिति सदस्य के रूप में सेवारत हैं और अन्य युवाओं को आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।​​  

जब तक आप सचमुच इसे आज़मा न लें, खुद को अक्षम न समझें। यह मेरे जीवन के श्रेष्ठ अनुभवों में से एक था। इसने मुझे दिखाया कि सिविल सर्वेंट होने में मेरी भूमिका है।​​ 

गुलशन आचोल, 2025 यूथ ऐम्बेसेडर​​ 

टूरे भी एक नये पथ पर चल रही हैं। मेडिसिन की पढ़ाई के बदले, वह अब राजनीति शास्त्र या सार्वजनिक नीति को अपना मुख्य विषय बनाना चाहती हैं।​​  

“अगर मैं प्रोग्राम में शामिल नहीं हुई होती, तो शायद अब भी मैं मेडिसिन पढ़ने के खयाल के पीछे भाग कर दुःखी होती रहती,” उन्होंने कहा। “[इसने] मेरी ज़िंदगी बदल दी।”​​  

तीनों ऐम्बेसेडर इस बात पर ज़ोर देते हैं कि प्रोग्राम में सिर्फ वोटर रजिस्ट्रेशन के आँकड़ों से कुछ अधिक है​​  —​​  यह संबंधों, विश्वास और वृद्धि के बारे में है।​​  

“अपने कुछ सबसे करीबी दोस्तों से मैं इस प्रोग्राम के ज़रिए मिली हूँ,” टूरे ने कहा। “यह सिर्फ काम नहीं है। यह लोग हैं।”​​  

आवेदन करने पर विचार कर रहे युवाओं को उनकी सलाह?​​  

“इसे तुरंत करें,” उन्होंने कहा। “कुछ नया आज़माने से आप कुछ खोएंगे नहीं। यह संभवतः मेरे साथ हुई श्रेष्ठ चीज़ है।”​​  

युवाओं द्वारा नेतृत्व में निवेश करके, NYC Votes एक ऐसी पीढ़ी का निर्माण कर रहा है जो लोकतंत्र को केवल समझती नहीं है ​​ —​​  लेकिन उसे आकार देने में  सक्रिय रूप से हिस्सा लेते हैं।​​  

संबंधित खबरें​​