एक CFB कर्मी एक सार्वजनिक जानकारी प्रदान कार्यक्रम में संभावित वोटर से बात कर रहे हैं​​ 

CFB Director of Public Relations Amy Lebowitz connecting with a potential voter at an NYC Votes registration event.​​ 

चुनाव​​  May 19, 2026​​ 

May 19, 2026​​ 

Sydney Ellis (सिडनी एलिस) द्वारा , जनसंपर्क इंटर्न​​ 

पिछले साल की शहर व्यापी मेयर पद की बहसों को लाखों न्यूयॉर्कवासियों ने देखा, जो कि वोटरों की फ़िल्टर न की हुई जानकारी के लिए बढ़ती हुई भूख का सूचक है। दर्शकों ने उन्हें प्रभावित करने वाले मुख्य मुद्दों पर उम्मीदवारों को रवैये को सुनने के लिए बहुत ध्यान से सुना। LaGuardia Community College के Performing Arts Center, जहाँ पर बहसों में से एक हुई थी, वहाँ पर कैमरे ने उनकी सजीव प्रतिक्रियाओं की विविधता को प्रदर्शित किया। जब बहस खतम हुई, तो रिपोर्टर "स्पिन रूम" की ओर इस उम्मीद में भागे कि शायद वे उम्मीदवारों से कोई सुर्खियाँ बनाने वाला उद्धरण पा लें और अगली बड़ी कहानी को आकार दे सकें। एक हफ्ते के भीतर, वोटरों ने चुनाव के शोर को फ़िल्टर कर लिया और मतदान करने के लिए चल दिए। दुनिया ने देखा कि न्यूयॉर्क सिटी ने 50 साल से अधिक समय में मतदान करने वालों की सर्वाधिक संख्या देखी।​​  

ज्यादा सहभागिता नागरिक ज्ञान को बढ़ती हुई पहुँच का चिह्न है। वह नागरिक जानकारी अक्सर सीधे समुदाय के सदस्यों से आती है, जिसके कारण NYC Votes साझेदारों के साथ मिलकर एजेंसी के संदेश वाले संसाधन प्रदान करती है। अभियान निधियन बोर्ड (Campaign Finance Board, CFB) के वोटर शामिलगिरी प्रयासों को भाग के रूप में, Amy Lebowitz (एमी लेबोवित्ज़),जो कि CFB की जनसंपर्क निदेशक हैं, एजेंसी के संदेशों को आकार देने वाली टीम का नेतृत्व करती हैं। सामाजिक और राजनीतिक खबरों में लेबोवित्ज़ की गहरी रुचि और उनके लेखन के शौक ने उन्हें लोकतंत्र के काम की दिशा दिखाई। समृद्ध संचार अनुभव के साथ लेबोवित्ज़ एजेंसी के कार्य, मिशन और स्वप्न के बारे में इस तरह से बात करने की रणनीतियाँ बनाती हैं, कि यह यथासंभव अधिक न्यूयॉर्क निवासियों को समझ में आए। प्रेस और जनता के साथ संचार करते समय लेबोवित्ज़ विचारशीलता को प्राथमिकता देती हैं, और कहती हैं, "मेरे लक्ष्यों में से एक है, हमारे प्लेटफ़ॉर्म को सरकारी एजेंसी के रूप में उपयोग करना ताकि हम उन सामुदायिक साझेदारों को ऊँचा उठा सकें जो प्रक्रिया में कम प्रतिनिधित्व पाने वाले या ऐतिहासिक रूप से वोटर शामिलगिरी स्थानों से दूर रखे जाने वाले लोगों को वोटर के लिए जानकारी प्रदान करने में इतनी बड़ी भूमिका निभाते हैं।"​​ 

ज्यादा सहभागिता नागरिक ज्ञान को बढ़ती हुई पहुँच का चिह्न है। वह नागरिक जानकारी अक्सर सीधे समुदाय के सदस्यों से आती है, जिसके कारण NYC Votes साझेदारों के साथ मिलकर एजेंसी के संदेश वाले संसाधन प्रदान करती है।​​  

NYC Votes लैटिनो न्यूयॉर्क निवासियों तक पहुँचने के लिए लैटिनो निर्वाचित और नियुक्त अधिकारियों के राष्ट्रीय संघ (National Association of Latino Elected and Appointed Officials, NALEO) जैसे सामुदायिक संगठनों के साथ साझेदारी करता है। NALEO, एक ऐसा संगठन है जो किसी राजनीतिक पार्टी से संबद्ध नहीं है, और यह मीडिया परिदृश्य की तथ्य जाँच करता है और वोटरों को मतदान से पहले संचारित हो रही ग़लत जानकारी के बारे में सूचित करता है। भाषा और प्रणालीगत अवरोधों से जीतने के लिए NALEO जैसे संगठन उन कई जनसमूहों में से एक को संबोधित करते हैं, जिन्हें नागरिक संसाधनों तक सीमित पहुंच प्राप्त है, चाहे वह मतदान स्थल पर हो या फिर कार्यालय में। इसके जैसे समुदाय आधारित संगठनों और प्रेस के साथ सहयोग वोटरों की सटीक, निष्पक्ष जानकारी तक पहुंच को विस्तारित करने में सहायता करते हैं।​​  

2 CFB कर्मचारी एक बाहर आयोजित इवेंट में पोडियम के सामने खड़े हैं​​ NYC Votes Assistant Press Secretary Jadel Munguia (right) with Youth Engagement Coordinator Jatnaa De La Cruz (left) at a Latino Day of Action event.​​ 

प्रभावी संचार प्राप्त करने वाले सही लोगों को पहचानने से शुरू होता है। लोक संपर्क टीम सामुदायिक संगठनों को सटीक संदेशों और स्थानीय अख़बारों के साथ उन से न जुड़े विशेषज्ञों के लेखों के लिए सहयोग कर के शिक्षित करने की दिशा में काम करती है। CFB की सहायक प्रेस सेक्रेटरी, Jadel Munguia (जाडेल मुंग्विया) टीम की न्यूयॉर्क सिटी के विशाल प्रेस नेटवर्क के प्रबंधन में सहायता करती हैं और मीडिया के ज़रिए मतदान करने वालों की कम संख्या वाले समुदायों तक पहुँच बनाती हैं। मुंग्विया इस बारे में विचार करती हैं कि मीडिया किस तरह से स्थानीय जनसाँख्यिकी पर अलग-अलग प्रभाव डालता है। El Diario के लिए उन्होंने लिखे स्पेनिश लेख में, मुंग्विया ने एजेंसी के वोटरों से जुड़ने के प्रयासों का नेतृत्व किया, जैसे कि उनके कुछ प्रियजन, जो यह महसूस करते हों, कि उन्हें मताधिकार से वंचित किया गया है। उनका काम क्लांत भावनाओं और सोशल मीडिया प्रवचन से आगे जाने का निरंतर प्रयास है, जिससे उन वोटरों तक पहुँचा जा सके जो दुष्प्रचार और ग़लत जानकारी के अधिक संपर्क में आए हो सकते हैं।​​  

Two N Y C Votes staff members sitting in a chair next to a standing host of the Dialogo Abierto BronxNet television program​​ 

Assistant Press Secretary Jadel Mungia, alongside a CUNY Fellow and the host of Bronxnet's Spanish-language "Open Dialogue"  news program.​​  

इस बात को नोट करने के साथ-साथ कि ग़लत जानकारी जानबूझकर नहीं फैलाई जा रही है, मुंग्विया दुष्प्रचार की यह परिभाषा देती हैं, "ऐसी झूठी जानकारी का जानबूझकर निर्माण करना, जिसे नुकसान पहुँचाने के लिए बनाया और प्रसारित किया जाता है।" वह वोटरों को स्वतंत्र रूप से चिंता के विषयों के बारे में खोजबीन करके सजग रहने को प्रोत्साहित करती हैं, जबकि लेबोवित्ज़ अधिकतम विशेषज्ञता वाले प्रतिष्ठित स्रोतों जैसे कि किसी राजनीतिक पार्टी से संबद्ध नहीं हो ऐसी सरकारी एजेंसियों से जानकारी पाने पर ज़ोर देती हैं।​​  

University of Michigan में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, अमेरिकी लोग खबरों और राजनीतिक चर्चाओं से मीडिया में प्रदान की जाने वाली ग़लत जानकारी के कारण टालते हैं। ख़बरों और जानकारी देने वाले संसाधनों से दूर भागना आम अमेरिकनों को बातचीत से दूर कर देता है। मीडिया पर यह अविश्वास इस बात को प्रभावित करता है कि कितने वोटर अपना मत देते हैं, बशर्ते कि वे वोट देना चुनें। घटी हुई सहभागिता का मतलब है कि सरकार केवल कुछ अमेरिकनों का प्रतिनिधित्व करेगी, जिससे अविश्वास और भी बढ़ता है।​​  

मौजूदा मीडिया लैंडस्केप के बीच, NYC Votes की निष्पक्ष आवाज़ — जो पक्षपात नहीं, तथ्यों को प्राथमिकता देती है, पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। निष्पक्षता या राजनीतिक जुड़ाव की कमी द्वीदलीयता से अलग है, जो कम से कम दो राजनीतिक दलों की शामिलगिरी को दर्शाती है। मीडिया में हर राजनीतिक संबंध को ध्यान में रखते हुए, एक Brookings और YouGov अध्ययन ने पाया कि, "राजनीतिक साझेदारी — और खास कर विरोधी दल के प्रति स्वयं रिपोर्ट किया हुआ बैर — ने झूठी खबरें साझा करने का दृढ़ पूर्वानुमान लगाया था।" Munguia (मुंग्विया) एजेंसी के निष्पक्षता के प्रति अभिगम को दोहराती हैं, "हम बस चाहते हैं, कि सभी वोट दें। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किसे वोट दे रहे हैं।"​​  

चुनाव डेटा में पारदर्शिता और सटीकता के भाव को कायम रखते हुए, हर चुनाव के बाद CFB वोटर रजिस्ट्रेशन और मतदान करने वालों की संख्या का मापन करने, विभिन्न समुदायों और इलाकों के वोट देने संबंधी व्यवहार को समझने और अधिक के लिए एक वोटर विश्लेषण रिपोर्ट (Voter Analysis Report, VAR) जारी करता है। VAR के निष्कर्ष CFB के संदेश, नीति संबंधी सुझावों और डेटा के निष्कर्षों के आधार पर नागरिक शामिलगिरी को बढ़ाने के प्रयासों को सूचित करते हैं। 2025 VAR 30 साल से कम उम्र के वोटरों की बढ़ी हुई शामिलगिरी की ओर ध्यान आकर्षित करता है। इन और अन्य निष्कर्षों को ध्यान में रखते हुए, एजेंसी के पॉलिसी ऐनालिस्ट पार्टी नामांकन और नाम/पते में परिवर्तन की अंतिम तिथियों को वोटर रजिस्ट्रेशन की तिथियों के साथ संरेखित करने का सुझाव देते हैं, जिससे भ्रम कम हो।​​  

Because politics and voting can get confusing, NYC Votes distributes translated voter guides, offers educational trainings and materials to local community partners, and even co-hosts the citywide debates with local outlets. Reflecting on her own work and that of her colleagues, Munguia says that, "we are bridging the gap between... complicated jargon and everyday New Yorkers... it's [our] job to make the connection and share the information in a truly accessible way."​​  

इस मामले में पहुंच का मतलब है भ्रम के खिलाफ सटीकता से लड़ने के लिए प्रेस के साथ मिलकर काम करना—चाहे यह अंतिम तिथियों के बारे में हो, वोटर पात्रता के बारे में या फिर वोट करने के तरीके के बारे में। इस साझा ज़िम्मेदारी को कम महत्वपूर्ण नहीं माना जाता है। हालाँकि एजेंसी यह जानकारी साझा करने के लिए प्रेस पर भरोसा करती है, प्रेस का सरकार और उम्मीदवारों को जवाबदेह ठहराने का दायित्व है। न्यूयॉर्क निवासियों को सारी जानकारी प्रदान करना नागरिक शामिलगिरी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। लेबोवित्ज़ सहमत होती हैं, "स्थानीय खबरें पढ़ना और आपके स्थानीय समुदाय में जो हो रहा है उस पर ध्यान देना ताकत हासिल करने का एक तरीका है... उन चीज़ों के बारे में जानना दुनिया में अपने स्थान को समझने और आप जहाँ प्रभाव डाल सकते हैं उन स्थानों को पहचानने का एक तरीका है।"​​ 

स्थानीय खबरें पढ़ना और आपके स्थानीय समुदाय में जो हो रहा है उस पर ध्यान देना ताकत हासिल करने का एक तरीका है... उन चीज़ों के बारे में जानना दुनिया में अपने स्थान को समझने और आप जहाँ प्रभाव डाल सकते हैं उन स्थानों को पहचानने का एक तरीका है।​​ 

संबंधित खबरें​​