सामान्य मीडिया संपर्क
अगर आप मीडिया के सदस्य हैं जिनका कोई प्रश्न या अनुरोध है, तो कृपया कामकाज के सामान्य घंटों के दौरान कॉल करें या इस पते पर ईमेल भेजें: press@nyccfb.info | 212-409-1800
डेमियाना रिज़काला, NYC अभियान निधियन बोर्ड की (Campaign Finance Board, CFB) पॉलिसी ऐनालिस्ट और पैट्रिक हार्ट, CUNY इन्स्टीट्यूट फॉर स्टेट एंड लोकल गवर्नंस (Institute for State and Local Governance) के प्रोग्राम डायरेक्टर BronxNet के सब से लंबे समय से चल रहे समाचारों के कार्यक्रम, BronxTalk (ब्रॉंक्सटॉक), जो कि ब्रॉंक्स से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर केन्द्रित है, में शामिल हुए। उन्होंने ब्रॉक्स में वोटर सहभागिता रुझानों और यह फेलोशिप किस तरह से बरो में वोटर सहभागिता को बढ़ाएगी इसके बारे में बात की।
जाडेल मुंग्विया, NYC अभियान निधियन बोर्ड के लिए सहायक प्रेस सेक्रेटरी और मेडेलीन मेन्डोन्ज़ा, Madison Square Boys and Girls Club (मेडिसन स्क्वेयर बॉय्ज़ एंड गर्ल्स क्लब) में एक प्रोग्राम फ़ेलो और CUNY बारुख कॉलज में इस समय सीनियर, BronxNet टीवी द्वारा निर्मित स्पेनिश भाषा के समाचार, “Diálogo Abierto”, और बातचीत कार्यक्रम में शामिल हुए जहाँ उन्होंने ब्रॉंक्स में वोटर सहभागिता के रुझानों, आने वाले 2026 के राज्य स्तरीय चुनावों के बारे में बातचीत की और फ़ेलोशिप के बारे में एक सामान्य रूपरेखा प्रदान की।
NYC अभियान निधियन बोर्ड ने CUNY इन्स्टिट्यूट फॉर स्टेट एंड लोकल गवर्ननंस (Institute for State & Local Governance) के साथ साझेदारी में एक शुरुआती नागरिक शामिलगिरी फेलोशिप (Civic Engagement Fellowship) लॉन्च की है, जो एक नवीनताभरा प्रोग्राम है जिसे CUNY के विद्यार्थियों को समुदाय आधारित संगठनों (community-based organizations, CBOs) में शामिल करके वोटर शिक्षा और शामिलगिरी को पोषित करने के लिए बनाया गया है। इस साझेदारी का लक्ष्य सटीक वोटर शिक्षा डिलिवर करके और न्यूयॉर्क शहर की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सामुदायिक प्रतिभागिता बढ़ाकर वोटरों की शामिलगिरी को प्रोत्साहित करना है।
फेलो CUNY के स्कूलों में उभरते हुए सीनियर हैं, जो अगले दो सालों में वे जिनकी सेवा कर रहे हैं उन समुदायों के बारे में जानेंगे और ऐसी नागरिक शामिलगिरी रणनीतियों को डिज़ाइन करने में हिस्सा लेंगे जो समुदाय के सदस्यों की आवाज़ को अर्थपूर्ण तरीके से राजनीतिक संवाद में लाएंगी। इन फेलो के नेतृत्व वाली पहलों में वोटर रजिस्ट्रेशन अभियानों से लेकर नीति शिक्षा अभियान से सामुदायिक मीटिंग की मेजबानी करना तक शामिल होगा।
प्रोग्राम के बारे में अधिक यहाँ जानें।
आप दोनों इंटरव्यू नीचे देख सकते हैं:
अंग्रेज़ी: BronxTalk | Bronx Voter Participation
स्पेनिश: Diálogo Abierto | Programa de Participación Cívica