आपके द्वारा चालित चुनाव। हमारे द्वारा मिलान किया हुआ।​​  

NYC मिलान निधि कार्यक्रम न्यूयॉर्क के आम लोगों को नेताओं को जवाबदेह बनाने का एक वास्तविक तरीका प्रदान करता है। यह कार्यक्रम आपके योगदान को सार्वजनिक निधि के साथ मिला देता है, जिससे उम्मीदवार केवल सबसे अमीर दानदाताओं के बजाय उन समुदायों पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं जिनकी वे सेवा करते हैं।​​ 

*वीडियो फिलहाल केवल अंग्रेज़ी में उपलब्ध है। अतिरिक्त भाषाएं जल्द ही आ रही हैं*​​ 

ट्रांसक्रिप्ट देखें​​  ट्रांस्क्रिप्ट न दिखाएं​​ 

न्यूयॉर्क यहाँ के लोगों का है। शिक्षकों, नर्सों, टैक्सी और डिलिवरी ड्राइवरों और छोटे व्यवसाय के मालिकों का। हम इस शहर को चलाते हैं। इसे इसकी पहचान देते हैं। आम न्यूयॉर्कवासी होने के नाते, हम अपने नेताओं से जवाबदेही चाहते हैं। क्या उन्हें पता है कि हमारे आसपास क्या चल रहा है? हम ऐसे नेताओं को चुनते हैं, जो कहते हैं कि वे हमारे लिए लड़ेंगे। लेकिन हकीकत यह है, कि स्थानीय राजनीति में कुछ खास हित अपने प्रभाव की खरीद के लिए लाखों बहा देते हैं। और परिणाम?​​ 

जब अभियान बड़े धन पर निर्भर हो जाते हैं, तो नेता न्यूयॉर्कवासियों के नहीं दानदाताओं के प्रति जवाबदेह होते हैं। लेकिन यहाँ न्यूयॉर्क शहर में, हम आम लोग मिलकर यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि नेता हमारी जवाबदेही से बच न पाएं। कैसे? शहर के मिलान निधि प्रोग्राम के ज़रिए। यह ऐसे काम करता है। जब भी कोई न्यूयॉर्क निवासी शहर के किसी पद के लिए चुनाव लड़ रहे किसी उम्मीदवार को मामूली योगदान देते हैं, हम उनके योगदान का मिलान करके उसे आठ से गुणा करते हैं। तो $10 का योगदान $90 बन जाता है, जिसे उम्मीदवार फ़्लायर, कार्यक्रमों और वोटरों से संपर्क करने के अन्य तरीकों पर खर्च कर सकते हैं।​​ 

मिलान निधि प्रोग्राम सभी न्यूयॉर्क निवासियों के लिए चुनाव लड़ना आसान बनाता है, लोगों को भरोसेमंद उम्मीदवारों का समथर्न करने में मदद करता है और बड़े धन के प्रभाव को सीमित करता है। इसका मतलब है पद के लिए चुनाव लड़ने और जीतने के लिए आपका अमीर होना ज़रूरी नहीं है। जिस उम्मीदवार पर आपका भरोसा है, उसके अभियान में बदलाव लाने के लिए आपको लाखों का दान करने की ज़रूरत नहीं। मिलान निधि प्रोग्राम सभी न्यूयॉर्क निवासियों के लिए चुनाव लड़ना आसान बनाता है। और हम न्यूयॉर्क निवासियों की उन नेताओं का चुनाव करने में मदद करते हैं, जो लोगों के प्रति जवाबदेह हों।​​ 

हम हर स्थाानीय चुनाव मेंआने-जानेवाले हर डॉलर की जाँच करके सुनिश्चित करते हैं कि उम्मीदवार नियमों का पालन करें और सही तरीके से चुनाव लड़ें। उम्मीदवारों द्वारा फंडिंग का खुलासा करने से वोटर जान पाते हैं कि अभियान का समर्थन कौन कर रहा है। जब आम न्यूयॉर्क निवासी एकजुट होते हैं, तो हम बड़े बदलाव लाने की ताकत बना सकते हैं। हमारे मामूली योगदान बड़ा अंतर ला सकते हैं। मिलान निधि प्रोग्राम के कारण अज्ञात उम्मीदवार भी पद के लिए चुनाव लड़कर जीत सकते हैं। इसलिए, खबर फैला दीजिए। और याद रखिए, सिर्फ़ वोटिंग ही अपनी बात रखने का एकमात्र तरीका नहीं है। nycvotes.org/matchingfunds पर और जानें।​​ 

मिलान निधि कार्यक्रम क्या है? ​​ 

यह छोटे-छोटे योगदानों को लेकर उन्हें बढ़ा देता है।​​ 

  • $250 तक के प्रत्येक योगदान के लिए, प्रोग्राम उसका $8 से $1 की दर पर मिलान करता है। अगर आप किसी उम्मीदवार को $10 का योगदान देते हैं, तो हम सार्वजनिक निधि से $80 देते हैं। अभियान को फिर $90 मिलते हैं, जो कर्मचारी या अभियान सामग्री सहित लागत के लिए भुगतान करने में मदद करता है।​​ 

यह आपको चुनाव लड़ने का मौका देता है।​​  

  • पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए किसके पास सबसे ज्यादा पैसा है यह महत्वपूर्ण नहीं होना चाहिए। यह महत्वपूर्ण होना चाहिए कि कौन सबसे बड़ा प्रभाव डालना चाहता है और सबसे ज्यादा लोगों की मदद करना चाहता है। ​​  
एक डॉलर का बिल और 8 डॉलर के बिल = 9 डॉलर के बिल। कार्यक्रम के समान दर​​ 

मिलान निधि कार्यक्रम NYC के लिए महत्वपूर्ण क्यों है?​​  

मिलान निधि कार्यक्रम:​​  

  • न्यूयॉर्क निवासियों की पदों के लिए चुनाव लड़ने में मदद करता है।​​  
  • सुनिश्चित करता है कि आपकी मेहनत से कमाई गई धनराशि अधिक उपयोगी हों।​​  
  • यानी कि उम्मीदवार का आपको जवाब।​​  
  • अभियानों के लिए निधि प्राप्त करने और खर्च करने के संबंध में पारदर्शिता को बढ़ावा देता है।​​  
  • आपकी आवाज़ को मतदान बूथ से आगे भी ताक़त देता है।​​ 
  • वह जिनका प्रतिनिधित्व करता है उतने ही विविधतापूर्ण लोगों की सरकार बनाता है।​​  

क्या आपको पता है? न्यूयॉर्क शहर मिलान निधि कार्यक्रम की सहायता से, 2021 में चुनी गई नगर परिषद शहर के इतिहास में सबसे विविधतापूर्ण थी, जिसमें परिषद में पहली ही बार महिलाओं की बहुसंख्यकता भी शामिल थी।​​  

मंच पर महिला उम्मीदवार​​ 

मिलान निधि कार्यक्रम में योगदान कैसे दें​​ 

सबसे पहले, मेयर, कॉम्पट्रोलर, सार्वजनिक अधिवक्ता, बरो अध्यक्ष, या नगर परिषद के लिए चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि (नीचे दी गई तालिका में उल्लिखित) जुटाता है।​​  

पद​​  न्यूनतम एकत्रित राशि​​  दानकर्ता की #​​ 
मेयर​​  $250,000​​  1,000​​ 
सार्वजनिक अधिवक्ता, कॉम्पट्रोलर​​  $125,000​​  500
बरो अध्यक्ष​​  $10,000 – $54,721​​  100
नगर परिषद​​  $5,000​​  75

 

फिर, आपके जैसा कोई न्यूयॉर्क निवासी सीधे अभियान के द्वारा या हमारे द्वारा योगदान करता है।​​   

क्या आप जानते थे?साल 2021 के चुनाव चक्र में, औसत योगदान लगभग $150 था। लेकिन कोई योगदान छोटा नहीं होता!​​  

बाहरी लिंक​​ 

अभी योगदान दें​​ 

तो आपने योगदान दिया। अब क्या?​​ 

सार्वजनिक निधि पाने वाले हर अभियान को उस पैसे का व्यय कैसे किया गया था इसका विवरण देना होता है, जिससे आप अभियान पर खर्च की गई हर राशि पर नज़र रख सकेंगे।​​ 

CFB में, हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि उम्मीदवार न्यूयॉर्क वासियों के प्रति जवाबदेह रहें, और यह कि सार्वजनिक निधि का ज़िम्मेदारी भरा व्यय हो।​​ 

पर हमारी बात पर यकीन न करें। आप हमारे Follow the Money (फ़ॉलो द मनी) टूल से योगदान और अधिक चीज़ें ट्रैक कर सकते हैं।​​ 

 

मिलान निधि कार्यक्रम का संक्षिप्त इतिहास​​ 

हम आपकी राय जानना चाहते हैं!​​ 

क्या यह जानकारी स्पष्ट एवं समझ में आए ऐसी थी? *​​ 
क्या आपके लिए अपने किसी दोस्त या परिवार के सदस्य को इस कार्यक्रम के बारे में समझाना संभव होगा? *​​ 
अब जब आपको इस कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी हो गई है, तो क्या आपको इसमें हिस्सा लेने की इच्छा है? *​​