आपके द्वारा चालित चुनाव। हमारे द्वारा मिलान किया हुआ।
NYC मिलान निधि कार्यक्रम आम न्यूयॉर्क निवासियों को नेताओं को जवाबदेह ठहराने का वास्तविक तरीका प्रादन करता है। यह आपके योगदानों से निधि का मिलान करता है, ताकि उम्मीदवार वे जिनकी सेवा करते हैं उन समुदायों पर ध्यान केन्द्रित कर सकें - केवल सबसे अमीर दाताओं पर नहीं।
वीडियो इस समय केवल अंग्रेज़ी में उपलब्ध। अतिरिक्त भाषाएं जल्द ही आ रही हैं।
न्यूयॉर्क यहाँ के लोगों का है। शिक्षकों, नर्सों, टैक्सी और डिलिवरी ड्राइवरों और छोटे व्यवसाय के मालिकों का। हम इस शहर को चलाते हैं। इसे इसकी पहचान देते हैं। आम न्यूयॉर्कवासी होने के नाते, हम अपने नेताओं से जवाबदेही चाहते हैं। क्या उन्हें पता है कि हमारे आसपास क्या चल रहा है? हम ऐसे नेताओं को चुनते हैं, जो कहते हैं कि वे हमारे लिए लड़ेंगे। लेकिन हकीकत यह है, कि स्थानीय राजनीति में कुछ खास हित अपने प्रभाव की खरीद के लिए लाखों बहा देते हैं। और परिणाम?
जब अभियान बड़े धन पर निर्भर हो जाते हैं, तो नेता न्यूयॉर्कवासियों के नहीं दानदाताओं के प्रति जवाबदेह होते हैं। लेकिन यहाँ न्यूयॉर्क शहर में, हम आम लोग मिलकर यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि नेता हमारी जवाबदेही से बच न पाएं। कैसे? शहर के मिलान निधि प्रोग्राम के ज़रिए। यह ऐसे काम करता है। जब भी कोई न्यूयॉर्क निवासी शहर के किसी पद के लिए चुनाव लड़ रहे किसी उम्मीदवार को मामूली योगदान देते हैं, हम उनके योगदान का मिलान करके उसे आठ से गुणा करते हैं। तो $10 का योगदान $90 बन जाता है, जिसे उम्मीदवार फ़्लायर, कार्यक्रमों और वोटरों से संपर्क करने के अन्य तरीकों पर खर्च कर सकते हैं।
मिलान निधि प्रोग्राम सभी न्यूयॉर्क निवासियों के लिए चुनाव लड़ना आसान बनाता है, लोगों को भरोसेमंद उम्मीदवारों का समथर्न करने में मदद करता है और बड़े धन के प्रभाव को सीमित करता है। इसका मतलब है पद के लिए चुनाव लड़ने और जीतने के लिए आपका अमीर होना ज़रूरी नहीं है। जिस उम्मीदवार पर आपका भरोसा है, उसके अभियान में बदलाव लाने के लिए आपको लाखों का दान करने की ज़रूरत नहीं। मिलान निधि प्रोग्राम सभी न्यूयॉर्क निवासियों के लिए चुनाव लड़ना आसान बनाता है। और हम न्यूयॉर्क निवासियों की उन नेताओं का चुनाव करने में मदद करते हैं, जो लोगों के प्रति जवाबदेह हों।
हम हर स्थाानीय चुनाव मेंआने-जानेवाले हर डॉलर की जाँच करके सुनिश्चित करते हैं कि उम्मीदवार नियमों का पालन करें और सही तरीके से चुनाव लड़ें। उम्मीदवारों द्वारा फंडिंग का खुलासा करने से वोटर जान पाते हैं कि अभियान का समर्थन कौन कर रहा है। जब आम न्यूयॉर्क निवासी एकजुट होते हैं, तो हम बड़े बदलाव लाने की ताकत बना सकते हैं। हमारे मामूली योगदान बड़ा अंतर ला सकते हैं। मिलान निधि प्रोग्राम के कारण अज्ञात उम्मीदवार भी पद के लिए चुनाव लड़कर जीत सकते हैं। इसलिए, खबर फैला दीजिए। और याद रखिए, सिर्फ़ वोटिंग ही अपनी बात रखने का एकमात्र तरीका नहीं है। nycvotes.org/matchingfunds पर और जानें।
मिलान निधि कार्यक्रम क्या है?
यह आपके छोटे-छोटे योगदानों को लेकर उन्हें बढ़ा देता है।
- $250 तक के प्रत्येक योगदान के लिए, प्रोग्राम उसका $8 से $1 की दर पर मिलान करता है। अगर आप किसी उम्मीदवार को $10 का योगदान देते हैं, तो हम सार्वजनिक निधि से $80 देते हैं। अभियान को फिर $90 मिलते हैं, जो कर्मचारी या अभियान सामग्री सहित लागत के लिए भुगतान करने में मदद करता है।
यह आपको चुनाव लड़ने का मौका देता है।
- पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए किसके पास सबसे ज्यादा पैसा है यह महत्वपूर्ण नहीं होना चाहिए। यह महत्वपूर्ण होना चाहिए कि कौन सबसे बड़ा प्रभाव डालना चाहता है और सबसे ज्यादा लोगों की मदद करना चाहता है।
मिलान निधि कार्यक्रम NYC के लिए महत्वपूर्ण क्यों है?
मिलान निधि कार्यक्रम:
- न्यूयॉर्क निवासियों की पदों के लिए चुनाव लड़ने में मदद करता है।
- सुनिश्चित करता है कि आपकी मेहनत से कमाई गई धनराशि अधिक उपयोगी हों।
- यानी कि उम्मीदवार का आपको जवाब।
- अभियानों के लिए निधि प्राप्त करने और खर्च करने के संबंध में पारदर्शिता को बढ़ावा देता है।
- आपकी आवाज़ को मतदान बूथ से आगे भी ताक़त देता है।
- वह जिनका प्रतिनिधित्व करता है उतने ही विविधतापूर्ण लोगों की सरकार बनाता है।
क्या आपको पता था? न्यूयॉर्क सिटी मिलान निधि प्रोग्राम की सहायता से 2021 में निर्वाचित नगर परिषद शहर के इतिहास में सर्वाधिक विविधता वाली परिषद थी, जिसमें इस परिषद में सब से पहली बार महिलाओं का बहुमत होना भी शामिल है।
हर छोटा दान महत्वपूर्ण है — शहर सामुदायिक आवाज़ को सशक्त करने के लिए योगदानों से मिलान करता है।
मिलान निधि कार्यक्रम में योगदान कैसे दें
सबसे पहले, मेयर, कॉम्पट्रोलर, सार्वजनिक अधिवक्ता, बरो अध्यक्ष, या नगर परिषद के लिए चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि (नीचे दी गई तालिका में उल्लिखित) जुटाता है।
| पद | न्यूनतम एकत्रित राशि | दानकर्ता की # |
| मेयर | $250,000 | 1,000 |
| सार्वजनिक अधिवक्ता, कॉम्पट्रोलर | $125,000 | 500 |
| बरो अध्यक्ष | $10,000 – $54,721 | 100 |
| नगर परिषद | $5,000 | 75 |
फिर आपके जैसा कोई न्यूयॉर्क निवासी सीधे अभियान के ज़रिए या हमारे ज़रिए योगदान करता है।
क्या आप जानते थे?साल 2025 के चुनाव चक्र में, औसत योगदान लगभग $160 था। लेकिन कोई योगदान छोटा नहीं होता!
तो आपने योगदान दिया। अब क्या?
सार्वजनिक निधि पाने वाले हर अभियान को उस पैसे का व्यय कैसे किया गया था इसका विवरण देना होता है, जिससे आप अभियान पर खर्च की गई हर राशि पर नज़र रख सकते हैं।
CFB में, हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि उम्मीदवार न्यूयॉर्क वासियों के प्रति जवाबदेह रहें, और यह कि सार्वजनिक निधि का ज़िम्मेदारी भरा व्यय हो।
पर हमारी बात पर यकीन न करें। आप हमारे Follow the Money (फ़ॉलो द मनी) टूल से योगदान और अधिक चीज़ों को ट्रैक कर सकते हैं।
सार्वजनिक धन कहाँ से आता है?
NYC में, जब न्यूयॉर्क निवासी स्थानीय उम्मीदवारों के लिए योगदान देते हैं, तो उनके योगदानों का सार्वजनिक निधि से मिलान किया जा सकता है। न्यूयॉर्क सिटी यह निधि प्रदान करता है, और ये शहर के बजट के 1% से कम है।
यह अधिक पारदर्शी और जवाबदेह लोकतंत्र में एक छोटा निवेश है। क्योंकि मिलान निधि सार्वजनिक डॉलर से आता है, प्रत्येक न्यूयॉर्क निवासी प्रोग्राम के समर्थन में सहायता करता है। इसका मतलब है कि पैसे कैसे खर्च किए जाते हैं उस में हम सभी का हित है।
अभियान मिलान निधि का उपयोग कैसे करते हैं
उम्मीदवार मिलान निधि का उपयोग केवल अपने अभियान को प्रोत्साहन देने के लिए कर सकते हैं। इस निधि का उपयोग किसी भी स्थिति में निजी खर्चों के लिए नहीं किया जा सकता है।
मिलान निधि उम्मीदवारों को वोटरों से जुड़ने और न्यायपूर्ण, पारदर्शी अभियान चलाने में मदद करती है।
निधि का उपयोग इसके लिए किया जा सकता है:
- विज्ञापन (टीवी, रेडियो, डिजिटल और सोशल मीडिया)
- कार्यालय के लिए जगह किराये पर लेना
- मुद्रण, पोस्टेज और अभियान संबंधी साहित्य
- अभियान कर्मचारियों को भुगतान करना
- धन जुटाने और वोटर संपर्क के कार्यक्रम
- यात्रा और सामुदायिक कार्यक्रम में सहभागिता
- कानूनी और अनुपालन लागत
- 13 साल से कम आयु के बच्चों के लिए बाल देखभाल (स्वीकृति के साथ)
- चुनाव पश्चात एक ही धन्यवाद कार्यक्रम
अभियान किस तरह से सार्वजनिक निधि का उपयोग नहीं कर सकते हैं
सार्वजनिक निधि का उपयोग निजी या अभियान से जुड़ी हुई न हों ऐसी चीज़ों, जैसे कपड़े, हेयर कट या निजी ग्रूमिंग, किराये या घर के खर्च, ट्यूशन या बिना स्वीकृति के बाल देखभाल, कार, क्लब सदस्यता या मनोरंजन के टिकट और $50 से अधिक के उपहारों के लिए नहीं किया जा सकता है।
अभियान निधियन बोर्ड प्रत्येक खर्च की एक कड़ी ऑडिट प्रक्रिया के द्वारा समीक्षा करता है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि यह नैतिक और अभियान संबंधी हो। उम्मीदवारों को दिखाना होगा कि निधि का ठीक-ठीक कैसे खर्च किया गया था और कोई भी शेष निधि वापस करनी होगी।
जो लोग नियम तोड़ते हैं या पहले के अभियानों में से जिनकी ओर से धनराशि देय है, वे तब तक नई मिलान निधि नहीं पा सकते हैं, जब तक कि वे किन्हीं भी बकाया समस्याओं का समाधान न कर दें।
उम्मीदवारों को कैसे जवाबदेह ठहराया जाता है
जब कोई उम्मीदवार न्यूयॉर्क सिटी के सार्वजनिक मिलान निधि प्रोग्राम में शामिल होते हैं, तो वे स्पष्ट नियमों और वे जिस पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं उसके आधार पर खर्च की सीमाओं का अनुसरण करने के लिए सहमत होते हैं।
हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार वे किससे पैसे स्वीकार कर रहे हैं और इसे कैसे खर्च कर रहे हैं इस बात को सार्वजनिक तौर पर प्रकट करने के लिए भी सहमत होते हैं। अभियान सार्वजनिक निधि का उपयोग कैसे कर रहे हैं यह देखने के लिए आप हमारे Follow the Money (फ़ॉलो द मनी) टूल को उपयोग कर सकते हैं।
प्रोग्राम का विकास
मिलान निधि कार्यक्रम रातोंरात नहीं बना था। 30 सालों से अधिक समय से न्यूयॉर्क सिटी ने आम निवासियों की आवाज़ को ऊँचा करने के तरीकों में अग्रता की है। जैसे-जैसे शहर बदला है, प्रोग्राम एक अधिक विविधतापूर्ण और शामिल निर्वाचक वर्ग की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विकसित हुआ हो।
देखिए हम किस तरह से 1988 में मामूली शुरुआत से आज देश की सबसे शक्तिशाली छोटे-डॉलर के लिए मिलान प्रणाली बन गए हैं।