न्यूयॉर्क सिटी ने इतिहास रच दिया
साल की वोटर विश्लेषण रिपोर्ट कई दशकों में शहर के सबसे महत्वपूर्ण चुनावों में से एक में वोटर शामिलगिरी और सहभागिता पर एक नज़र प्रदान करती है, और यह ऐसा चुनाव था जिसने देशभर का ध्यान आकर्षित किया।
यह रिपोर्ट इन आँकड़ों के पीछे की कहानी सुनाती है, और बताती है कि उनका न्यूयॉर्क सिटी में लोकतंत्र के लिए क्या मतलब है।

रिपोर्ट में क्या है उसका तेज़ सिंहावलोकन चाहते हैं? एक्ज़िक्यूटिव समरी देखें
पूरे शहर में नई ऊँचाइयाँ हासिल करना
2025 के चुनावों ने न्यूयॉर्क सिटी के लिए एक निर्णायक क्षण प्रस्तुत किया। अधिक लोगों ने रजिस्टर किया, अधिक लोगों ने वोट दिया और पाँच बरो में समुदायों ने नये और अर्थपूर्ण तरीकों से हिस्सा लिया।
मुख्य समझ? न्यूयॉर्क सिटी का लोकतंत्र उसके लोगों जितना ही मज़बूत है।
-
5.3 मिलियन रजिस्टर्ड वोटर (योग्य वोटरों का 94.3%)
-
260,000+ नये वोटर 2021 से दुगुना से ज्यादा
-
युवा मतदान करने वालों की संख्या 2021 की तुलना में तीन गुना थी (नीचे चार्ट देखें)।
-
2.2 मिलियन वोटरों ने सामान्य चुनाव में हिस्सा लिया।
-
सामान्य चुनाव में मतदान करने वालों की संख्या 41.6% तक पहुँची, किसी शहर के चुनाव के लिए 50 से अधिक अवधि में सबसे ज्यादा।
छोटे दाताओं की ताक़त
2025 की मेयर पद की प्रतियोगिता ने न्यूयॉर्क सिटी के मिलान निधि प्रोग्राम की ताक़त दिखा दी।
- विजेता मेयर पद अभियान 52,000 छोटे दानों से चालित था।
- सार्वजनिक निधि ने पूरे शहर के बुनियादी समर्थन की आवाज़ को बड़ा किया।
2025 की न्यूयॉर्क सिटी मेयर पद की प्रतियोगिता में मिलान निधि योगदान बनाम निजी दान
युवा न्यूयॉर्क निवासियों के लिए एक नया युग
युवा वोटर इस शहर का भविष्य हैं। 2025 में, उन्होंने न केवल रिकॉर्ड संख्य में रजिस्टर किया— बल्कि वे मतदान स्थल पर आए भी।
- सभी नये रजिस्ट्रेशनों का लगभग दो तिहाई, युवा वोटर थे।
- 2021 के बाद से 18-29 की उम्र के मतदान करने वालों की संख्या लगभग तिगुनी हो गई है।
- प्रारंभिक चुनाव में, युवा वोटरों की संख्या किसी भी समूह के मतदान करने वालों की संख्या से अधिक थी।
2021 व 2025 सामान्य चुनाव में आयु समूहों द्वारा मतदान करने वालों की संख्या की तुलना
वोटरों की एक नई पीढ़ी मतदान स्थल पर और उससे आगे लोकतंत्र को पुनःपरिभाषित कर रही है। यह परिवर्तन नागरिक शामिलगिरी और नेतृत्व में चिरकालिक विकास का चिह्न है।
नया साल, नये वोटर
चुनाव से पहले वोटर रजिस्ट्रेशन बहुत बढ़ गया, जो शहर भर में व्याप्त अटूट उत्साह को प्रतिबिंबित कर रहा था।
- 94.3% रजिस्ट्रेशन दर, जो 2024 से लगभग 9 पॉइंट अधिक थी
- 260,195 नये वोटर 2021 (पिछले शहर व्यापी चुनाव) से दुगुने से अधिक
नये रजिस्टर करने वाले वोटरों की संख्या वर्ष अनुसार (2017 से 2025)
प्रत्याशियों की रैंकिंग के आधार पर मतदान का उपयोग करने के लिए आपका धन्यवाद, न्यूयॉर्क सिटी!
2025 में, प्रत्याशियों की रैंकिंग के आधार पर मतदान ने न्यूयॉर्क निवासियों को न्यूयॉर्क निवासी जो श्रेष्ठ करते हैं उसे करने के लिए सशक्त बनाना जारी रखा : अपने चयन स्पष्ट करना और अपनी आवाज़ को स्पष्ट रूप से सुनाना!
- 79% वोटरों ने एक से अधिक उम्मीदवार को रैंक दी।
- मतपत्रों में ग़लतियाँ कम हुई, जो इस वोट देने की प्रणाली से परिचितता में बढ़ोतरी दर्शाता है।
- अधिक वोटरों ने पहले के चुनावों की तुलना में पाँचों रैंकिंग का उपयोग किया।
वोटर न केवल हिस्सा ले रहे हैं बल्कि अधिक व्यूहात्मक तरीकों से शामिल भी हो रहे हैं।
सभी बरो में गतिविधि
पूरे शहर में बरो डेटा दिखाता है कि शामिलगिरी बढ़ रही है और ऐतिहासिक रूप से कम प्रतिनिधित्व वाले समुदाय वोटर सहभागिता में अर्थपूर्ण वृद्धि चालित कर रहे हैं।
- 2025 में, CFB प्राथमिकता सामुदायिक डिस्ट्रिक्ट, ऐसे पास-पड़ोस जिन्होंने ऐतिहासिक रूप से चुनाव सहभागिता में अवरोधों का सामना किया है, उसमें प्रारंभिक चुनाव में मतदान करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई, और उन सभी में सामान्य चुनाव में 2021 के शहर के चुनाव की तुलना में मतदान करने वालों की संख्या बढ़ी हुई थी।
सामुदायिक डिस्ट्रिक्ट अनुसार सामान्य चुनाव में मतदान करने वालों की संख्या
कमज़ोर समुदायों पर प्रभाव सामुदायिक शामिलगिरी और पहुंचयोग्य वोटर शिक्षा के महत्व को प्रतिबिंबित करता है।

![2021 से 2025 में विभिन्न आयु समूहों में पर्सेंटेज पॉइंट वृद्धि [मेट्रिक] दर्शाने वाली तालिका, जिसमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 18–29 वर्षीय लोगों में हुई है (30.8 पॉइंट)। ](https://nycvotes-frontdoor-e6btczg8gpffcqd9.a02.azurefd.net/media/f0km4p0l/screenshot-2026-04-29-at-23435-pm.png?rmode=max&width=500)

