ब्रुकलिन के Cups Cafe में एक कार्यक्रम के दौरान माइक पकड़े हुए ल्यूक​​ 
साझेदारियाँ, चुनाव​​  23 जून 2026​​ 

23 जून 2026​​ 

Gabriela Okhuysen (गैब्रिएला ओखुयसेन) और Madonna Hernandez (मेडोना हर्नान्डेज़) द्वारा , संपादकीय​​ 

लोकतंत्र तभी काम करता है जब हर किसी को उस तक पहुंच हासिल हो। NYC Votes के वरिष्ठ पहुंच संयोजक Luke Messina (ल्यूक मेसिना) का काम यह सुनिश्चित करने के प्रयास हैं, कि हर न्यूयॉर्क निवासी को उन साधनों, सामग्री और जानकारी तक पहुंच हासिल हो, जिसकी उन्हें हर चुनाव में पूरी तरह सहभागी होने के लिए ज़रूरत है।​​ 

पार्टनरशिप्स और आउटरीच टीम के सदस्य के रूप में उनका कार्य अक्षमता अधिकारों, नागरिक शामिलगिरी और सामुदायिक निर्माण के चौराहे पर है।​​ 

चाहे वह ब्रेइल में वोटिंग संसाधन विस्तारित कर रहे हों, न्यूयॉर्क के अक्षमता समुदाय में साझेदारियों को मज़बूत कर रहे हों या फिर उन्होंने स्थापित किए कर्मचारी संसाधन समूह का नेतृत्व कर रहे हों, ल्यूक का काम एक सरल मान्यता द्वारा चालित है: हर किसी को शामिल होने का हक़ है।​​  

पहुंच समावेशन से शुरू होती है​​  

वरिष्ठ पहुंच संयोजक के रूप में, ल्यूक की भूमिका दो मुख्य क्षेत्रों पर केन्द्रित है: पूरे शहर के अक्षमता समुदाय संगठनों से संबंध बनाना और सुनिश्चित करना कि पहुंच पहले से ही NYC Votes के कार्यक्रमों का हिस्सा हो।​​ 

ल्यूक इस रवैये का वर्णन “मूलाधार के रूप में पहुंच” के रूप में करते हैं। बाद में अनुकूलन जोड़ने के बजाए, वह यह सुनिश्चित करने के लिए काम करते हैं कि प्रेज़ेंटेशन, कार्यशालाएं, कार्यक्रम और आउटरीच के प्रयासों को पहले ही दिन से पहुंच को ध्यान में रखते हुए बनाया जाए।​​ 

यह काम बहुत ही निजी है: "मैं नहीं चाहता कि कभी भी कोई ऐसा महसूस करे कि वह अकेले हैं, या उन्हें शामिल नहीं किया जा रहा है, या तो वे किसी ऐसी चीज़ में हिस्सा लेना चाहने की वजह से एक समस्या रूप हैं, जो बाकी सभी लोग कर रहे हैं। चाहे यह स्कूल हो, लोकतंत्र हो, खेल हो या कुछ और।"​​ 

बड़ा होते हुए डिस्लेक्सिया और दमे के साथ जीने की चुनौतियों से गुज़रना ,​​  ल्यूक अक्सर उन अनुभवों से बाहर महसूस करते थे जिसका कई लोग महत्व नहीं समझते थे। ये अनुभव आज भी उनके नज़रिए को आकार देते हैं ​​ 

मैं नहीं चाहता कि कभी भी कोई ऐसा महसूस करे कि वह अकेले हैं, या उन्हें शामिल नहीं किया जा रहा है, या तो वे किसी ऐसी चीज़ में हिस्सा लेना चाहने की वजह से एक समस्या रूप हैं, जो बाकी सभी लोग कर रहे हैं। चाहे यह स्कूल हो, लोकतंत्र हो, खेल हो या कुछ और।​​ 

एक ऐसे रंगीन साइनबोर्ड के सामने कर्मचारी, जिस पर लिखा है: Deaf Asian Street Festival​​ 

Deaf Asian Street Festival (बधिर लोगों के लिए एशियन स्ट्रीट फेस्टिवल) में टीम के साथ ल्यूक।​​ 

 

वह नज़रिया NYC Votes में उनके काम का मार्गदर्शन करता है।​​ 

“जब लोगों को नियमित रूप से चुनावों से अलग रखा जाता है, तो सरकार के लिए उनकी समस्याओं को अनदेखा करना बहुत आसान हो जाता है,” ल्यूक ने समझाया। “यह सुनिश्चित करना कि लोगों को जानकारी तक पहुंच और वोट देने के लिए पहुंच प्राप्त हो बाकी सभी चीज़ों से [महत्वपूर्ण] है।" ​​ 

पहुंच को कार्य में बदलते हुए​​  

सालों के बीतते ल्यूक ने NYC Votes में पहुंच संबंधी कई पहलों को आगे बढ़ाने में मदद की है, लेकिन एक प्रोजेक्ट ध्यान आकर्षित करता है।​​ 

उन्होंने एंजेंसी की पहली ब्रेइल वोटर सामग्री तैयार करने में मुख्य भूमिका निभाई, जिससे दृष्टिबाधित वोटरों को उन्हें ज़रूरत थी वह जानकारी उनके लिए सबसे अधिक पहुंचयोग्य फ़ॉर्मेट में प्राप्त करने में मदद मिली। प्रक्रिया में सैंकड़ों ब्रेइल पाम कार्ड्स को हाथों से एम्बोस करके उन्हें शहर भर में पहुँचाना शामिल था, ताकि सुनिश्चित हो सके कि साझीदारों को  यह महत्वपूर्ण चुनाव संबंधी जानकारी मिली हो।​​ 

उन्होंने स्वीकार किया कि  वह इस पहल के परिणाम स्वरूप समुदाय के सदस्यों से आभार महसूस करते हैं लेकिन उन्होंने अपने प्रयासों को उतना महत्व नहीं दिया और इसके बदले समुदाय के लोगों की ओर ध्यान बँटाया: “लोग कितने खुश थे,” उन्होंने याद किया। वे लंबे समय तक मुझे एक ऐसी चीज़ के लिए धन्यवाद दिए जा रहे थे जो  बहुत सामान्य लगी। लेकिन यह वास्तव में मेरी जीत नहीं थी—यह हमारे साझीदारों की जीत थी। वे लंबे समय से इसके लिए वकालत कर रहे थे।”​​ 

ल्यूक के लिए ऐसे पल आप जिनकी सेवा करते हैं उन लोगों की बात को सुनने और उनकी ज़रूरतों को प्रतिक्रिया देने के महत्व को बढ़ाते हैं। वह कहते हैं, "कई लोग नहीं जानते कि उन्हें निजी और स्वतंत्र रूप से वोट देने का अधिकार है। कई साधन उपलब्ध हैं, लेकिन कई न्यूयॉर्क निवासी इनके बारे में जानते ही नहीं हैं।" यह वोट देने में पहुंच से जुड़ी सबसे बड़ी ग़लतफहमियों में से एक है: कई लोगों को अपने अधिकारों और अपने लिए उपलब्ध संसाधनों का एहसास ही नहीं होता है।​​ 

कई लोग नहीं जानते हैं कि उन्हें निजी और स्वतंत्र रूप से वोट देने का अधिकार है। साधन उपलब्ध हैं, लेकिन कई न्यूयॉर्क निवासी उनके बारे में जानते ही नहीं है।​​ 

 

भविष्य की ओर देखते हुए, ल्यूक उम्मीद करते हैं कि वे वोटरों के लिए पहुंच योग्य जानकारी को विस्तारित करेंगे, जिसमें अधिक ब्रेइल संसाधन, अतिरिक्त अमेरिकन साइन लेंग्वेज (American Sign Language, ASL) सामग्री और पूरे शहर के अक्षमता समुदायों में अधिक मज़बूत साझेदारियाँ शामिल हैं।​​ 

“जनसमूह जितना छोटा हो, उनके हम जो जानकारी प्रदान कर रहे हैं उसमें से रह जाने की संभावना उतनी ज्यादा है,” उन्होंने कहा। “हमें विकास करना होगा और अधिक रचनात्मक होना होगा।”​​  

ल्यूक एक कार्यक्रम में अपनी और अपने साथ स्वयंसेवा कर रहे चार अन्य NYC Votes कर्मचारियों की सेल्फ़ी ले रहे हैं।​​ 

एक सामुदायिक कार्यक्रम में मुस्कुराने का एक पल लेते हुए।​​ 

प्राइड, अक्षमता और मौजूद रहना​​ 

समावेशन को ल्यूक की प्रतिबद्धता उनके पहुंच संबंधी कार्य से आगे जाती है, और वह NYC Votes के LGBTQ+ Employee Resource Group (ERG) Ultraviolet में भी शामिल हैं।​​ 

ग्रूप के सहसंस्थापक के रूप में, ल्यूक ने प्राइड कार्यक्रम आयोजित करने, शैक्षिक कार्यक्रमों में और NYC Votes की Brooklyn Pride (ब्रुकलिन प्राइड) में सहभागिता आयोजित करने में सहायता की है जो कि एक वार्षिक परंपरा बन गई है, जो पूरी एजेंसी में व्याप्त होकर ERG से आगे के सदस्यों तक विस्तारित हो चुकी है।​​ 

“मैं हाईस्कूल में था तब से LGBTQ+ आयोजनों में शामिल रहा हूँ,” उन्होंने कहा। “मैं जहाँ भी जाऊँ, मैं सोचता हूँ, ‘चलिए एकजुट हो जाएं।’”​​ 

ल्यूक के लिए अक्षमता और LGBTQ+ समुदायों के बीच अर्थपूर्ण संबंध हैं।​​ 

“दोनों समुदायों को लड़ना पड़ा है—और अब भी लड़ रहे हैं—शामिल किए जाने के लिए,” उन्होंने समझाया।​​ 

वे इस बात को भी नोट करते हैं कि दोनों अनुभवों में अक्सर ऐसे स्थानों से गुज़रना पड़ता है जिन्हेंमूल रूप से  इन समुदायों को ध्यान में रखते हुए नहीं बनाया गया था।​​ 

“कभी-कभी लोगों को यह एहसास नहीं होता है कि वे लंबे समय से एक समुदाय का हिस्सा हैं,” ल्यूक ने कहा। “फिर अचानक आप समुदाय खोजने की कोशिश करते हैं, नये अनुभवों से गुज़रते हैं और समझते हैं कि आप किस चीज़ का हिस्सा हैं।”​​ 

अंतरसंबंधीय स्थान जीवन के समान अनुभवों के द्वारा जुड़ाव का निर्माण करने में विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं।​​ 

“ऐसा स्थान होना बेहतरीन बात है जहाँ आप अपनी सभी पहचानों का उत्सव मना सकें,” उन्होंने कहा।​​  

एक सामुदायिक कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए ल्यूक।​​ 

प्रेरणा और आशा को खोजना​​    

जब उनसे पूछा गया कि उन्हें किस चीज़ से उम्मीद मिलती है, तो ल्यूक नहीं हिचकिचाए।​​ 

“बहुत,” उन्होंने कहा। “मुझे कितने सारे लोगों के आसपास होने का मौका मिलता है, जो, सब चीज़ों के बावजूद वहाँ काम कर रहे हैं।”​​ 

चाहे वह सामुदायिक कार्यक्रम में मौजूद हों, साझीदारों से मिल रहे हों या वोटरों से बात कर रहे हों, ल्यूक कहते हैं कि वह निरंतर न्यूयॉर्क सिटी में जिन लोगों से मिलते हैं उनसे प्रेरित होते हैं।​​ 

“लोग कितने अच्छे हैं। वे दोस्ताना रवैये वाले हैं। वे  अपने और दूसरों के लिए सबसे अच्छा चाहते हैं।”​​ 

और जब उन से काम के प्रति अपने रवैये को एक शब्द में बताने को कहा गया, तो ल्यूक ने वह शब्द चुना, जो उनके फलसफे को ठीक से दर्शाता है:​​ 

“असली।”​​ 

ल्यूक के लिए, समुदाय अंततः मौजूद होने के बारे में है—अपने लिए और दूसरों के लिए। उन्होंने आगे कहा: "समुदाय एक निर्णय है जो आप दूसरे लोगों के साथ मिलकर लेते हैं, जिसमें आप दूसरों के साथ मिलकर रहने में आपके लिए बाधारूप हर चीज़ को अस्वीकार करते हैं। आखिरकार यही तो बात है। बस दूसरे लोगों के साथ होना।"​​ 

“हमारे समाज में कितना कुछ है जो हमें अन्य लोगों से असली जुड़ाव से दूर खींचता है,” उन्होंने कहा। लेकिन ल्यूक इन समुदायों में जो काम कर रहे हैं, वह सभी को साथ लाने में मदद कर रहा है।​​  

समुदाय एक ऐसा निर्णय है जो आप दूसरे लोगों को साथ करते हैं और अपने रास्ते की उस हर चीज़ को अस्वीकार करते हैं जो आपको दूसरों के साथ होने से रोकती है। आखिरकार, यही तो बात है। दूसरे लोगों के साथ होना।​​ 

संबंधित खबरें​​