मतदान के लिए कौन रजिस्टर कर सकता है?
अगर आपको किसी महापराध के साबित होने के बाद कारावास से मुक्त किया गया है, तो न्यूयॉर्क के कानून के तह आपका वोट देने का अधिकार अपनेआप पुनःस्थापित कर दिया जाता है। अगर आप वोट देने के लिए फिर से रजिस्टर कर रहे हैं, तो हमारे पहली बार के वोटर पेज पर जाकर वोटर पात्रता, रजिस्ट्रेशन विकल्प और महत्वपूर्ण अंतिम तिथियों की समीक्षा करें।
आपके मताधिकार
अपराध के लिए मुजरिम ठहराया जाना हमेशा आपके मताधिकार को प्रभावित नहीं करता है। आपके मताधिकार आपकी मौजूदा स्थिति पर आधारित होते हैं, सिर्फ इस बात पर नहीं कि क्या आप पर कभी कोई अपराध साबित हुआ है।
- खराब आचरण (मिसडिमीनर) और उल्लंघन (वायोलेशन) के लिए अपराधी ठहराये जाने से आप को मतदान करने से रोका नहीं जा सकता, अगर आप जेल में सज़ा काट रहे हों तब भी नहीं।
- अगर आप इस वक्त किसी बड़े अपराध के लिए कारावास में हैं, तो आप मतदान के लिए पात्र नहीं हैं।
- हालाँकि, अगर आपको किसी अपराध के लिए दोषी ठहराया गया हो और आपकी सज़ा निलंबित हो, तो आप मतदान कर सकते हैं।
- अगर आपको किसी अपराध के लिए दोषी करार दिया गया था और आपको जेल से मुक्त कर दिया गया है, तो आप वोट दे सकते हैं। तथापि, आपको फिर से वोट करने के लिए रजिस्टर करना होगा।
- अगर आप पर संघीय अदालत में अपराध साबित हुआ है या आप किसी अन्य राज्य में अपराधी साबित हो चुके हैं, तब भी आप New York में रजिस्टर कर के मतदान कर सकते हैं।
- अगर आप इस वक्त प्रोबेशन या पेरोल पर हों, तो आप मतदान कर सकते हैं।
- अगर आप इस वक्त खराब आचरण के लिए जेल में हों या मुकद्दमे का इंतज़ार कर रहे हों, तो आप मतदान कर सकते हैं।
आप वोट दें उससे पहले जाँचसूचि
घर लौटने पर कई महत्वपूर्ण काम भी होते हैं। इस चेकलिस्ट का इस्तेमाल करके सुनिश्चित करें कि आप अपने अगले चुनाव में वोट देने के लिए तैयार हैं।
आपकी पात्रता की पुष्टि करना
- सुनिश्चित करें कि आप न्यूयॉर्क सिटी में वोट देने की सामान्य आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।
- अगर आपको किसी महाअपराध के लिए अपराधी सिद्ध होने पर कारावास में डाला गया था, तो सुनिश्चित करें कि आपको जेल से रिहा कर दिया गया है।
- अगर आप जेल में हैं और मुकद्दमा चलने का इंतज़ार कर रहे हैं या दुर्व्यवहार के लिए सज़ा काट रहे हैं, तो जानें कि क्या आप अनुपस्थित व्यक्ति का मतपत्र उपयोग करते हुए वोट दे सकते हैं।
- अगर आप अपने मताधिकार के बारे में अनिश्चित हैं, तो निःशुल्क सहायता के लिए चुनाव संरक्षण से संपर्क करें।
रिहाई के बाद रजिस्टर करना
- अगर आप इस वक्त रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो नये वोटर का रजिस्ट्रेशन पूर्ण करें।
- ऑनलाइन, डाक द्वारा या व्यक्तिगत रूप से रजिस्टर करें।
- अंतिम तिथि से पहले अपना रजिस्ट्रेशन सबमिट करें।
- आपको रजिस्टर करने के लिए डिस्चार्ज के कागज़ात, पेरोल के कागज़ात या सर्टिफ़िकेट ऑफ़ रिलीफ़ की ज़रूरत नहीं है।
चुनाव के दिन के लिए तैयारी करना
- जाँचें कि आपका वोटर रजिस्ट्रेशन सक्रिय है।
- अपना निर्दिष्ट मतदान स्थल या जल्दी मतदान स्थल खोजें।
- वोट देने से पहले आपके मतपत्र पर क्या है इसकी समीक्षा करें।
- जानें कि अगर कोई हो तो, किस तरह के पहचान के कागज़ात लाना उपयोगी हो सकता है।
- चुनाव के दिन, जल्दी मतदान के दौरान, या पात्र हों तो डाक द्वारा वोट देने की योजना बनाएं।
कारावास के बाद वोट देने के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
महापराध के लिए मुजरीम करार दिया जाना न्यूयॉर्क सिटी में मेरे मताधिकार को कैसे प्रभावित करता है?
अगर आप इस वक्त किसी महापराध का दोषी पाए जाने पर कारावास में हों, तो आप वोट नहीं दे सकते हैं। एक बार आपको जेल से रिहा कर दिया जाए, तो न्यूयॉर्क के कानून के तहत आपका वोट देने का अधिकार स्वतः पुनःस्थापित हो जाता है। अगर आपने पहले से रजिस्टर नहीं किया है, तो आपको किसी चुनाव में हिस्सा लेने से पहले वोट करने के लिए रजिस्टर करना होगा।
अगर मैं इस वक्त पेरोल पर या प्रोबेशन पर होऊँ तो क्या मैं न्यूयॉर्क सिटी में वोट कर सकता/सकती हूँ?
हाँ। अगर आप पेरोल या प्रोबेशन पर हैं, तो जब तक आप न्यूयॉर्क में वोट देने की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, आप वोट देने के लिए रजिस्टर करके अपना वोट डाल सकते हैं।
अगर मैं अभी जेल में होऊँ तो क्या मैं वोट कर सकता/सकती हूँ?
यह इस बात पर निर्भर है कि आप कहाँ पर जेल में हैं। अगर आप मुकद्दमा चलने का इंतज़ार कर रहे हैं या दुर्व्यवहार या उल्लंघन के लिए सज़ा काट रहे हैं, तो आप अब भी वोट दे सकते हैं, आम तौर पर अनुपस्थित व्यक्ति का मतपत्र इस्तेमाल करके। अगर आप किसी महापराध के लिए जेल में बंद हैं, तो आप रिहा न हो जाएं तब तक वोट नहीं दे सकते हैं।
अगर मेरे पास अभी कोई स्थायी घर या पता न हो, क्या मैं तब भी वोट दे सकता/सकती हूँ?
हाँ। आप किसी अस्थायी हाउसिंग जैसे दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ, ट्रांज़िशनल हाउसिंग में या शेल्टर में रह रहे हों तब भी वोट देने के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। वह स्थायी घर न हो तब भी आप इस वक्त जहाँ रहते हैं उस जगह के पते का उपयोग करके रजिस्टर करें।
संबंधित संसाधन
- वोट देने के लिए रजिस्टर करें: अपना वोटर रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन पूरा करें, डाक द्वारा सबमिट करने के लिए प्रिंट करने लायक फ़ॉर्म डाउनलोड करें, या व्यक्तिगत रूप से रजिस्टर करें।
- अपने रजिस्ट्रेशन की स्थिति को जाँचें: आप वोट करने के लिए रजिस्टर्ड हैं या नहीं यह आप ऑनलाइन जाँच सकते हैं या फिर इसके लिए न्यूयॉर्क सिटी चुनाव बोर्ड को 1-888-868-3692 पर कॉल कर सकते हैं।
- अपना मतदान स्थल खोजें: न्यूयॉर्क सिटी चुनाव बोर्ड के ज़रिए अपना मतदान स्थल खोजें और एक नमूना मतपत्र देखें।
- जल्दी वोट देना: किसी निर्दिष्ट जल्दी मतदान साइट पर व्यक्तिगत रूप से जल्दी वोट देने के बारे में जानकारी पाएं। डाक द्वारा वोट देना: देखें कि डाक द्वारा जल्दी मतदान या अनुपस्थिति व्यक्ति का मतपत्र का अनुरोध कैसे करें और किस तरह से न्यूयॉर्क सिटी में डाक द्वारा वोट करें।