नहीं का विकल्प लाल में और हाँ का विकल्प हरे रंग में दिखाता हुआ एक मतपत्र चिह्नित करने वाली डिवाइस प्रस्तुत कर रहे मतदान कर्मी​​ 

आपके मताधिकार​​ 

आपको कोई अक्षमता या आपका कानूनी अभिभावक होने से आपका वोट देने का अधिकार खो नहीं जाता। अगर आप पहली बार वोट देने के लिए रजिस्टर कर रहे हैं, तो हमारे पहली बार के वोटर पेज पर जाकर वोटर योग्यता और रजिस्ट्रेशन के बारे में जानें। अगर आपने पहले ही रजिस्टर किया है, तो यह पेज आपके लिए उपलब्ध वोट देने के पहुँचयोग्य विकल्प समझाता है।​​ 

 

मतपत्र चिह्नित करने वाली डिवाइस से व्यक्तिगत रूप से वोट देना​​ 

जल्दी मतदान के दौरान और चुनाव के दिन सभी मतदान स्थानों पर मतदाताओं के मतपत्र भरने में सहायता के लिए मतपत्र चिह्नित करने वाली डिवाइसिस (Ballot Marking Devices, BMD) यानी कि मतपत्र को चिह्नित करने वाले साधन उपलब्ध होते हैं। ये डिवाइस अंध, दृष्टि बाधित या जिनके लिए पेन से मतपत्र चिह्नित करना मुश्किल या असंभव हो ऐसी स्थिति वाले मतदाताओं के लिए मददगार हो सकते हैं। कोई भी वोटर एक BMD का उपयोग करने की माँग कर सकता है।​​ 


आप BMD का उपयोग अपने मतपत्र को एक डिस्प्ले स्क्रीन पर देखने, हेडफोन्स से अपने चयनों को सुनने या अपने मतपत्र को अतिरिक्त भाषाओं में अनुवादित करने के लिए कर सकते हैं। अगर आप एक BMD का उपयोग करना चाहें, तो बस किसी मतदान कर्मी से कहें!​​ 


डिवाइस आपके मतपत्र को चिह्नित करने के चार तरीके प्रदान करता है:​​ 

  • टच स्क्रीन​​ 
  • सिप और पफ डिवाइस​​ 
  • कीपैड (ब्रेल)​​  
  • रॉकर पैडल​​  

मतपत्र चिह्नित करने वाली डिवाइस​​ 

न्यूयॉर्क सिटी चुनाव बोर्ड मतपत्र चिह्नित करने वाली डिवाइस की विशेषताओं को उपयोग करने का तरीका समझाता है।​​ 

न्यूयॉर्क सिटी में पहुँचयोग्य मतपत्र का अनुरोध करना​​ 

अगर आप दृष्टि बाधित हैं या कागज़ी मतपत्र को चिह्नित नहीं कर सकते हैं, तो आप डाक द्वारा वोट दे सकते हैं। पहुँचयोग्य मतपत्र एक स्क्रीन रीडर द्वारा पढ़े जा सकते हैं और एक कंप्यूटर पर पूरे किए जा सकते हैं। आप न्यूयॉर्क सिटी चुनाव बोर्ड से एक पहुँचयोग्य मतपत्र का अनुरोध कर सकते हैं।​​ 


आप अपना पहुँचयोग्य मतपत्र घर पर चिह्नित करके प्रिंट करने के लिए अपनी व्यक्तिगत अनुकूलन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर सकते हैं। एक पहुँचयोग्य मतपत्र से वोट देने के लिए, आपको उसे चुनाव बोर्ड को वापस भेजने से पहले अपने मतपत्र को प्रिंट करना होगा।​​ 

पहुँचयोग्य मतपत्र की ज़रूरत है?​​ 

पहुँचयोग्य वोटिंग के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न​​ 

क्या न्यूयॉर्क सिटी में सभी मतदान स्थल पहुँचयोग्य हैं?​​ 

हाँ! NYC चुनाव बोर्ड (Board of Elections) यह सुनिश्चित करता है कि शहर का प्रत्येक मतदान स्थल प्रारंभिक वोटिंग और चुनाव दिवस के दौरान सभी वोटरों के लिए सुलभ हो। अगर आपके मतदान स्थल पर कोई समस्या है तो आप 1-866-Vote-NYC (212-487-5496) पर चुनाव बोर्ड (Board of Elections) से संपर्क कर सकते हैं।​​ 

मेरे एक कानूनी अभिभावक हैं। क्या मैं फिर भी न्यूयॉर्क सिटी में वोट देने के लिए रजिस्टर कर सकता/सकती हूँ?​​ 

हाँ। कानूनी अभिभावक का होना आपको न्यूयॉर्क सिटी में वोट देने के लिए रजिस्टर करने और वोट देने से अपनेआप रोकता नहीं है। जब तक कोई कोर्ट का आदेश ऐसी स्पष्ट घोषणा न करे कि आप वोट देने के लिए सक्षम नहीं हैं, आप वोट देने का अधिकार रखते हैं।​​  

अपनी अक्षमता के चलते मैं अपने मतदान स्थल तक न पहुँच पाऊँ तो क्या?​​ 

अगर आपकी अक्षमता आपको अपने मतदान स्थल तक पहुँचने से रोकती है, तो आप डाक द्वारा मतदान के लिए मतपत्र का उपयोग करते हुए घर से वोट दे सकते हैं। अगर आपकी बीमारी या अक्षमता स्थायी है, तो आप चुनाव बोर्ड से स्थायी रूप से अनुपस्थित व्यक्ति या पर्मानेंट ऍब्संटी स्थिति के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो आपको प्रत्येक चुनाव के लिए स्वतः एक अनुपस्थित व्यक्ति का मतपत्र के लिए आवेदन प्राप्त करने देगा।​​ 

क्या कोई मतदान कर्मी या दोस्त मेरी अपने मतपत्र को चिह्नित करने में मदद कर सकता है?​​ 

हाँ। आप किसी को वोट देने के लिए अपनी मदद करने के लिए ला सकते हैं, बशर्ते कि यह आपके नियोक्ता या यूनियन प्रतिनिधि न हों। आप किसी मतदान कर्मी से भी मदद माँग सकते हैं।​​ 

संबंधित संसाधन​​ 

न्यूयॉर्क सिटी में पहुँचयोग्य मतदान​​ 

पहुँचयोग्य मतदान स्थल​​ 

सभी न्यूयॉर्क सिटी मतदान स्थलों की अक्षमता वाले अमेरिकन अधिनियम (Americans with Disabilities Act) के अनुपालन के लिए समीक्षा की जाती है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि सुविधाओं में पहुँचयोग्य प्रवेशद्वार, रैम्प, साइनेज और सभी वोटरों के लिए वोट देने के साधन हों।​​ 

वोट देने में सहायता​​ 

आपको मतदान बूथ में आपकी सहायता करने के लिए किसी को लाने का अधिकार है, या आप स्थल पर मौजूद मतदान कर्मी से मदद माँग सकते हैं।​​ 

मतपत्र चिह्नित करने वाली डिवाइस​​ 

मतपत्र चिह्नित करने वाली डिवाइसिस (BMDs) सभी मतदान स्थलों पर उपलब्ध हैं ताकि दृष्टिबाधित या अन्य अक्षमताओं वाले वोटर निजी रूप से अपने मतपत्रों को चिह्नित कर सकें।​​ 

मतदान के लिए रजिस्टर करें​​ 

आप किसी भी उम्र में न्यूयॉर्क सिटी में वोट करने के लिए रजिस्टर कर सकते हैं और आप 18 साल के हों उससे पहले प्री-रजिस्टर कर सकते हैं। TurboVote के साथ ऑनलाइन रजिस्टर करने में सिर्फ पाँच मिनट लगते हेैं।​​ 

पहुँचक्षम मतपत्र का अनुरोध करें​​ 

आप न्यूयॉर्क सिटी चुनाव बोर्ड से पहुँचयोग्य मतपत्र का अनुरोध कर सकते हैं।​​ 

न्यूयॉर्क सिटी में वोट देने के और तरीके​​