NYC में मतदान के लिए रजिस्टर करें
यहाँ NYC में मतदान के लिए रजिस्टर करने के बारे में आपको जो भी जानने की ज़रूरत है वह सबकुछ है।
योग्यता
आप मतदान के लिए रजिस्टर करने के योग्य हैं यदि आप:
- एक अमेरिकी नागरिक।
- कम से कम 30 दिनों के लिए न्यूयॉर्क शहर कके निवासी।
- चुनाव के दिन या उससे पहले कम से कम 18 साल की उम्र (16 या 17 साल की उम्र में आप वोट देने के लिए प्री-रजिस्टर कर सकते हैं, लेकिन वोट देने के लिए आपको 18 साल का होना होगा)।
कैसे रजिस्टर करें
ऑनलाइन
आईडी के साथ या बगैर चुनाव बोर्ड के ऑनलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर कुछ ही मिनट में ऑनलाइन रजिस्टर करें।
प्रारंभिक चुनावों के लिए न्यूयॉर्क में एक क्लोज़्ड प्राइमरी प्रणाली है। इसका मतलब है कि किसी पार्टी के प्रारंभिक चुनाव में वोट देने के लिए आपको उस राजनीतिक दल के साथ रजिस्टर किया होना चाहिए।
डाक द्वारा
एक फ़ॉर्म डाउनलोड करें और भरें। इस पर हाथ से हस्ताक्षर करें और डाक द्वारा चुनाव बोर्ड
को भेज दें।फ़ॉर्म चुनाव के दिन से 10 दिन पहले प्राप्त होने चाहिए।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म कई भाषाओं में उपलब्ध हैं। अतिरिक्त भाषाओं के लिए नीचे 'अनुवादित वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म' देखें।
डाक द्वारा इसे मंगवाने के लिए 1-866-VOTE-NYC पर कॉल करें या vote@boe.nyc.ny.us पर ईमेल भेजें।
NYC में मतदान के लिए प्री-रजिस्टर करें
यदि आप 16 या 17 वर्ष के हैं, तो आप मतदान के लिए प्री-रजिस्टर कर सकते हैं! प्री-रजिस्टर करने के बाद, आप अपने 18वें जन्मदिन पर अपने-आप रजिस्टर्ड हो जाएंगे। इससे अच्छा तोहफा और क्या हो सकता है?
प्री-रजिस्टर करने के लिए, NYC में मतदान के लिए रजिस्टर करने के लिए ऊपर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
अपना रजिस्ट्रेशन अपडेट करें
आप अपने मतदाता रजिस्ट्रेशन को अपडेट करने के लिए चुनाव बोर्ड (Board of Elections) के पास एक नया मतदाता रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करा सकते हैं। अपना रजिस्ट्रेशन अपडेट करने के कारण:
- आपने अपना नाम बदला है।
- आपने न्यूयॉर्क शहर के भीतर ही घर बदला।
- आप अपनी पार्टी संबद्धता को अपडेट करना चाहते हैं।
अंग दान
वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर आप अपने अंग और ऊतकों का दान करने के लिए नामांकन करा सकते हैं! अंगदान के बाेर में अधिक जानकारी के लिए, कृपया New York State Donate Life™ (न्यूयॉर्क स्टेट डोनेट लाइफ़™) रजिस्ट्री के अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न वेबपेज पर जाएं।
अनुवादित मतदाता रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म
आप्रवासी मामलों के मेयर कार्यालय (Mayor’s Office of Immigrant Affairs, MOIA) ने निम्नलिखित भाषाओं में मतदाता रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म के अतिरिक्त अनुवाद प्रदान किए हैं। इन फ़ॉर्म्स को अंग्रेज़ी में भरना होगा।
प्रमुख तिथियाँ
-
पते में परिवर्तन की अंतिम तिथि (सामान्य)
सोमवार, 19 अक्तूबर 2026 -
मतदाता रजिस्ट्रेशन की अंतिम समय सीमा
शनिवार, 24 अक्तूबर 2026 -
डाक द्वारा मतदान के लिए मतपत्र की माँग करने की अंतिम तिथि - ऑनलाइन या डाक द्वारा
शनिवार, 24 अक्तूबर 2026 -
जल्दी मतदान अवधि
शनिवार, 24 अक्तूबर 2026 - रविवार 1 नवम्बर 2026