प्लेसहोल्डर​​ 

अपनी भाषा में वोट देना​​ 

न्यूयॉर्क सिटी में वोट करने के लिए आपके लिए अंग्रेज़ी बोलना आवश्यक नहीं है।अगर आप वोट देने के योग्य हैं, तो आपको अपना मत डालते समय भाषा सहायता पाने का अधिकार है। अगर आप पहली बार रजिस्टर कर रहे हैं, तो हमारे पहली बार वोट देने वाले पेज पर जाकर वोटर योग्यता और रजिस्ट्रेशन के बारे में जानें।

​​ 

रजिस्टर करने की ज़रूरत है?​​ 

हमारे पहली बार वोट देने वाले पेज पर जा कर रजिस्टर कैसे करना है जानें और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथियों की समीक्षा करें।​​ 

अनुवादित मतपत्र और साइट पर दुभाषिए​​ 

न्यूयॉर्क सिटी वोट देने को सभी निवासियों के लिए पहुँचयोग्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कानूनी तौर पर, मतपत्र और अन्य मतदान सामग्री स्थानीय जनगणना डेटा के आधार पर निर्दिष्ट मतदान स्थलों पर बंगाली, चीनी, कोरियाई और स्पेनिश में अनुवादित की जाती है। उपरांत न्यूयॉर्क सिटी सिविक एंगेजमेंट कमीशन शहरभर के चुने हुए मतदान स्थलों पर इन भाषाओं और अरेबिक, हैतियन क्रिओल, रूसी और यिड्डिश सहित अन्य भाषाओं में ओन-साइट दुभाषिए और भाषा सहायता प्रदान करता है।​​ 

आप सिविक एंगेजमेंट कमीशन की वेबसाइट से जान सकते हैं कि कौनसे मतदान स्थल हरेक भाषा में दुभाषिए उपलब्ध कराते हैं। अगर आपको मतदान स्थल पर भाषा सहायता की ज़रूरत हो, तो आपको अपना खुद का दुभाषिया लाने का अधिकार है, बशर्ते कि वह व्यक्ति आपका नियोक्ता या यूनियन प्रतिनिधि न हो।​​ 

हमारे प्रयासों के बारे में और जानकारी के लिए, हमारा लेख पढ़ें: वोट देने को कई भाषाओं में पहुँचयोग्य बनाने के NYC Votes के काम के भीतर।

​​ 

आपके भाषा पहुंच के अधिकार​​ 

आप वोट दें उससे पहले जाँचसूचि​​ 

चुनाव के दिन के लिए तैयारी करना​​ 

मतदान स्थलों पर भाषा सहायता पाना​​  

  • आपके मतदान स्थल पर समर्थित भाषाओं (बंगाली, चीनी, कोरियाई, स्पेनिश के अलावा अरेबिक, हैतियन क्रिओल, रूसी और यिड्डिश जैसी अन्य) के ऑन-साइट दुभाषिया या द्विभाषी मतदान कर्मी के लिए पूछें।​​  
  • आपको अपने लिए अनुवाद या दुभाषिया सेवा प्रदान करने के लिए अपने साथ किसी (आपका नियोक्ता या यूनियन एजेंट न हो ऐसे व्यक्ति) को लाने का अधिकार है।​​ 
  • अगर भाषा सहायता तुरंत उपलब्ध न हो, तो मतदान कर्मियों को अपने सहायता पाने के अधिकार को याद दिलाएं और सुपरवाइज़र से बात करने की माँग करें।​​  

 

न्यूयॉर्क सिटी में वोटर के लिए भाषा पहुंच​​ 

क्या न्यूयॉर्क सिटी में वोट देने के लिए मेरे लिए अंग्रेज़ी बोल पाना आवश्यक है?​​ 

नहीं, न्यूयॉर्क सिटी में वोट देने के लिए आपका अंग्रेज़ी में बोल पाना आवश्यक नहीं है। अंग्रेज़ी बोलने या पढ़ने की आपकी क्षमता रजिस्टर करने या मतदान करने के की आपकी योग्यता को प्रभावित नहीं करती, जब तक कि आप सभी अन्य मानक पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों। आपको भाषा सहायता का अनुरोध करने और उसे प्राप्त करने का अधिकार है।​​  

मेरे न्यूयॉर्क सिटी मतदान स्थल पर कौन सी भाषा सहायता उपलब्ध है?​​ 

हर मतदान स्थल पर अलग-अलग भाषा सहायता उपलब्ध होती है। आप बंगाली, चीनी, कोरियाई और स्पेनिश में अनुवादित मतपत्र और वोट देने संबंधी सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। उपरांत, कई स्थलों पर इन भाषाओं और अरेबिक, हैतियन क्रिओल, रूसी और यिड्डिश जैसी अन्य भाषाओं में ऑन-साइट दुभाषिए होते हैं, जो न्यूयॉर्क सिटी सिविक एंगेजमेंट कमीशन द्वारा प्रदान किए जाते हैं।​​  

मैं वोट दूँ उस दौरान क्या कोई अनुवाद करने में मेरी मदद कर सकता है?​​ 

हाँ, आपको अनुवाद करने में मदद करने या दुभाषिया सेवा प्रदान करने के लिए किसी को लाने का अधिकार है, बशर्ते कि वह आपका नियोक्ता या यूनियन एजेंट न हो। आप किसी मतदान कर्मी या मतदान स्थल पर उपलब्ध कराए गए दुभाषिया से भी मदद का अनुरोध कर सकते हैं।​​  

मेरे मतदान स्थल पर मेरी भाषा प्रदान न की जाती हो, तो क्या?​​ 

आप तब भी अपना वोट देने में मदद प्राप्त कर सकते हैं। आप किसी मतदान कर्मी से मतपत्र चिह्नित करने वाली डिवाइस (Ballot marking device, BMD) माँग सकते हैं, जो माँग करने पर अतिरिक्त भाषा विकल्प प्रदान करता है। वैकल्पिक रूप से आप हमेशा अपने लिए अनुवाद करने में मदद करने के लिए किसी भरोसेमंद व्यक्ति को ला सकते हैं।​​  

संबंधित संसाधन​​ 

न्यूयॉर्क सिटी में वोटर के लिए भाषा पहुंच​​ 

मतदान स्थलों पर भाषा सहायता​​ 

न्यूयॉर्क सिटी के चुने हुए मतदान स्थलों पर कानून द्वारा आवश्यक और स्थानीय ज़रूरतों के आधार पर अन्य भाषाओं सहित, 11 अलग-अलग भाषाओं में दुभाषिया सेवाएं प्रदान की जाती हैं।​​  

वोट देने संबंधी अनुवादित सामग्री​​ 

कानूनी तौर पर, न्यूयॉर्क शहर के मतपत्र और अन्य मतदान सामग्री स्थानीय जनगणना डेटा के आधार पर निर्दिष्ट मतदान स्थलों पर बंगाली, चीनी, कोरियाई और स्पेनिश में अनुवादित की जाती है।​​  

अपने मतदान स्थल पर भाषा सहायता पाएं​​ 

न्यूयॉर्क सिटी सिविक एंगेजमेंट कमीशन (Civic Engagement Commission) कुछ मतदान स्थलों पर दुभाषियों की व्यवस्था करता है।​​  

मतदान के लिए रजिस्टर करें​​ 

TurboVote के साथ इसमें 5 ही मिनट लगते हैं।​​  

न्यूयॉर्क सिटी वोटरों के लिए अगले कदम​​