न्यूयॉर्क सिटी में पहली बार मतदान करने वाले
पहली बार वोट दे रहे हैं? चाहे आप अपने पहले चुनाव के लिए रजिस्टर कर रहे हों या न्यूयॉर्क सिटी में पहली बार वोट दे रहे हों, यह पेज आपको शुरुआत करने के लिए आवश्यक हर चीज़ के बारे में विस्तार से बताता है। जानें कि कौन रजिस्टर कर सकता है, रजिस्टर कैसे करते हैं, महत्वपूर्ण अंतिम तिथियाँ क्या हैं और आप अपना मत दें उससे पहले किस चीज़ की अपेक्षा करनी चाहिए।
मतदान के लिए कौन रजिस्टर कर सकता है?
आप रजिस्टर करें उससे पहले सुनिश्चित करें कि आप न्यूयॉर्क की मतदाता योग्यता आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।
न्यूयॉर्क सिटी में मतदान के लिए रजिस्टर करने के लिए यह आवश्यक है कि आप:
- एक अमेरिकी नागरिक हों
- चुनाव से पहले कम से कम 30 दिनों तक न्यूयॉर्क सिटी के निवासी हों
- प्रारंभिक, विशेष या सामान्य चुनाव की तिथि तक 18 साल के हों (लेकिन आप 16 या 17साल की उम्र में प्रीरजिस्टर कर सकते हैं)
- वर्तमान में किसी बड़े महापराध के लिए कारावास में न हों
- किसी अन्य स्थान पर मताधिकार का दावा न कर रहे हों
कैसे रजिस्टर करें
एक बार आप पुष्टि करें कि आप उपरोक्त मानदंडों को पूरा करते हैं, तो आप निम्निलिखित तरीकों में से एक का उपयोग करके मतदान के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
मतदान के लिए पहली बार रजिस्टर करने के लिए आप यह कर सकते हैं:
न्यूयॉर्क सिटी के लिए वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथियाँ:
- प्रारंभिक चुनाव: चुनाव से 10 दिन पहले रजिस्टर करें
- सामान्य चुनाव: चुनाव से 25 दिन पहले रजिस्टर करें
- 3 नवंबर, 2026 के आम चुनाव के लिए:
व्यक्तिगत रूप से मतदान के लिए रजिस्टर करने के लिए आखरी दिन है 24 अक्तूबर 2026 डाक द्वारा रजिस्टर करने के आवेदन इस तिथि तक प्राप्त हो जाने चाहिए 24 अक्तूबर 2026
- 3 नवंबर, 2026 के आम चुनाव के लिए:
पहली बार मतदान करने वालों के लिए बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न
वोटर रजिस्ट्रेशन को सबमिट करने के बाद मैं उसकी स्थिति कैसे जाँचूँ?
आप न्यूयॉर्क स्टेट चुनाव बोर्ड की वेबसाइट का उपयोग करके आसानी से आपके रजिस्ट्रेशन पर प्रक्रिया की गई थी या नहीं इसका सत्यापन कर सकते हैं और अपनी वर्तमान स्थिति जाँच सकते हैं। आपके आवेदन की समीक्षा होकर उसके स्वीकार होने के बाद आपकी स्थिति को अपडेट कर दिया जाएगा। अपना वोटर रजिस्ट्रेशन यहाँ जाँचें: https://amiregistered.vote.nyc/.
क्या मुझे न्यूयॉर्क सिटी मतपत्र पर सूचिबद्ध हरेक पद के लिए वोट करना होगा?
नहीं, आपको मतपत्र पर सूचीबद्ध हर पद या उम्मीदवार के लिए वोट देना आवश्यक नहीं है। आप केवल उन प्रतियोगिताओं के लिए वोट करना चुन सकते हैं, जो आप चाहें, और आपका मतपत्र उन चुनावों के लिए तब भी गिना जाएगा।
अगर मैं पहली बार मतदान स्थल पर वोट देने जाऊँ और उनके पास मेरा नाम न हो तो क्या?
अगर आपका नाम मतदान स्थल पुस्तिका में न हो, तो आपको एक शपथ पत्र मतपत्र की माँग करनी चाहिए। यह एक कागज़ी मतपत्र है जो आपको अस्थायी रूप से वोट करने देता है। एक चुनाव बोर्ड अधिकारी चुनाव के दिन के बाद इसकी समीक्षा करके निर्धारण करेंगे कि आप वोट देने के योग्य थे या नहीं।
संबंधित संसाधन
- जल्दी मतदान: व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा जल्दी वोट देने के बारे में जानकारी पाएं।
- डाक द्वारा मतदान करना: देखें कि किस तरह से डाक द्वारा मतदान के लिए मतपत्र मँगवाना है और न्यूयॉर्क सिटी में डाक द्वारा वोट देना है।
- प्रत्याशियों की रैंकिंग के आधार पर मतदान :समझें कि प्रत्याशियों की रैंकिंग के आधार पर मतदान क्या होता है और इसका न्यूयॉर्क सिटी के चुनावों में कब इस्तेमाल किया जाता है।
- मताधिकार: एक वोटर के रूप में अपने अधिकारों को जानें, जिसमें आपराधिक या महापराध के लिए दोषी सिद्ध हो चुके लोगों के लिए अधिकार शामिल हैं।